आगरा के नीरज लावनिया और उनकी पत्नी की प्लेन हादसे में मौत.
Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए विमान हादसे (Plane Crash) में आगरा के निवासी नीरज लवानिया और उनकी पत्नी अपर्णा लवानिया की दुखद मृत्यु हुई. परिजनों ने बताया कि इस हादसे को कभी भूला नहीं सकते हैं. अकोला गांव के लोग काफी दुखी हैं. लोगों का कहना है कि नीरज लवानिया काफी अच्छे व्यक्ति थे. अक्सर गांव आया करते थे. समाज में उनका एक अच्छा नाम था.
Plane Crash के बाद परिवार का बुरा हाल
नीरज के चचेरे भाई ने बताया कि विमान हादसे (Plane Crash) के बाद से सभी का बुरा हाल है. वो गुजरात को वडोदरा में रहते थे. उनका व्यवहार बहुत ही अच्छा था. विमान हादसे में उनकी मौत की खबर से गांव के सभी लोग बेहद ही दुखी हैं. कोई सहन नहीं कर पा रहा है.
नीरज लवानिया के भतीजे शुभम ने बताया कि इस दुखद हादसे (Plane Crash) की खबर मीडिया के माध्यम से लगी है. एयर इंडिया ने भी बताया है कि इस हादसे में महज एक शख्स की जान ही बची है. परिवार में सभी लोग दुखी हैं कोई यह विश्वास नहीं कर पा रहा है, यह घटना हो गई है. हम तो भगवान से दुआ कर रहे हैं कि हमें ऐसी खबर मिले कि वो ठीक हों. वह वडोदरा में रहते थे, गर्मियों में घूमने के लिए लंदन जा रहे थे. विमान में चाचा-चाची साथ थे.
भाई से बोले- 12 घंटे बाद बात करेंगे
एक करीबी रिश्तेदार ने बताया कि उनसे गुरुवार को तब बात हुई थी, जब वह टैक्सी में बैठकर वड़ोदरा से अहमदाबाद जा रहे थे. फोन पर नीरज ने बताया था कि उनकी लंदन जाने वाली फ्लाइट 1.30 बजे है और 12 घंटे बाद वह लंदन पहुंच जाएंगे. इसीलिए, आगे बात नहीं हो पाएगी. जब लंदन पहुंच जाऊंगा तब बात हो पाएगी. नीरज के रिश्तेदार के अनुसार, वह लंदन अपने निजी कार्य से जा रहे थे. वह साल 2019 से लगातार वडोदरा शहर में रह रहे थे.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


