Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ईडी ने कोलकाता में 12 ठिकानों पर की छापेमारी, 300 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का मामला

ईडी का छापेमारी अभियान मंगलवार सुबह करीब 6.30 बजे शुरू हुआ. केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों की एक टीम ने तंगरा में एक कार्यालय पर छापा मारा.

enforcement directorate

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को कोलकाता और उसके आसपास कम से कम 12 उद्योगपतियों के ठिकानों पर छापेमारी की. हालांकि केंद्रीय एजेंसी की ओर से कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों ने कहा कि ये शहर के अलग-अलग हिस्सों में आयकर विभाग द्वारा हाल ही में की गई छापेमारी की कार्रवाई के आधार पर है. उन्होंने कहा कि आयकर विभाग द्वारा की गई कार्रवाइयों से पता चला है कि विभिन्न व्यवसायियों द्वारा 300 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की गई है, जिनकी शहर में और आसपास अपनी बड़ी व्यावसायिक इकाइयां हैं.

टैक्स चोरी के मामले में ईडी की छापेमारी

जानकारी के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को सुबह करीब साढ़े छह बजे टीम केंद्रीय बलों के साथ छापेमारी पर निकली. प्रवर्तन निदेशालय द्वारा कोलकाता और उसके आसपास तंगरा, अलीपुर, न्यू अलीपुर, आनंदपुर, हेस्टिंग्स, बजबज और महेशतला समेत कम से कम 12 जगहों पर छापेमारी की जा रही है. हर टीम के साथ सशस्त्र बल के जवान भी मौजूद हैं. जानकारी के अनुसार, ईडी का छापेमारी अभियान मंगलवार सुबह करीब 6.30 बजे शुरू हुआ. केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों की एक टीम ने तंगरा में एक कार्यालय पर छापा मारा. दो अन्य टीमों ने अलीपुर रोड के पॉश इलाके में एक गेस्ट हाउस और आवासीय फ्लैट पर छापेमारी की है. कथित तौर पर इन जगहों से कुछ नकदी भी बरामद की गई है. ईडी के 6 अधिकारी तारा शिल्पा तालुक के एक ऑफिस में गए. जानकारी के मुताबिक एक फ्लैट की तलाशी ली गई. वे 10 नंबर अलीपुर रोड स्थित एक गेस्ट हाउस भी गए.

ईडी ऑनलाइन गेमिंग को लेकर भी कर चुकी है छापेमारी

जानकारी के अनुसार, इससे पहले ईडी की टीम ने ऑनलाइन गेमिंग ऐप या भर्ती पर रोक की शिकायत मिलने के बाद शहर में छापेमारी की थी. उनसे करोड़ों रुपए की नकदी बरामद हुई थी. लोगों का यह सवाल है कि क्या नए पैसों की तलाश इस बार पूरी होने वाली है. हालांकि अभी तक ईडी की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है. ईडी की ओर से बयान जारी होने के बाद स्थिति कुछ साफ होगी.

-आईएएनएस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital