Gold-Silver Rate Today: कुछ महीने बाद शादियों का सीजन शुरू होने वाला है. ऐसे में घर पर लगातार शॉपिंग का सिलसिला चलता रहता है. ऐसे में सोना और चांदी ऐसी चीजे हैं जिनके दाम लोगों को थोड़ा परेशान करके रखते हैं. हर किसी को इसी बात का इंतेजार रहता है कि कब सोने-चांदीके दाम कम हो जाएं. इसी बीच लोगों को एक भारत राहत मिलने की उम्मीद है.
जी हां, सोने की कीमतों में फिर बदलाव हुए हैं. सोमवार को आई एक रिपोर्ट के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 99,373 रुपये और चांदी का रेट बढ़कर 1,06,700 रुपये/किलो पर पहुंच गया. यह भाव मंगलवार को बाजार ओपन होने तक रहेगा.
इससे पहले शुक्रवार (13 जून) को सोने की कीमत बढ़कर ऑलटाइम हाई 99,170 रुपये और चांदी का रेट बढ़कर 1,06,240 रुपये/किलो पर पहुंच गया था. तो चलिए आपको बताते हैं कि आज यानि 17 जून 2025 को आपके शहर में सोने-चांदी का ताजा भाव क्या है.
दिल्ली में सोने के भाव में आई गिरावट
बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में कुछ ही रुपयों की गिरावट देखने को मिली है. 24 कैरेट सोना जो 16 जून तक 1,01,843 की था आज यानि 17 जून को 1,01,673 का हो गया है. (Delhi Gold Rate)
वहीं 22 कैरेट सोने में भी 150 रुपये की गारवट देखी गई है. वहीं दिल्ली में चांदी की कीमत 101 प्रति ग्राम और 1,01,000 प्रति किलोग्राम है. यह दर पिछले कुछ दिनों से स्थिर बनी हुई है.
यूपी के शहरों में सोने के भाव
उत्तर प्रदेश की बात की जाए तो लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, आगरा समेत कई दूसरे शहरों में 17 जून को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,650 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई.
22 कैरेट सोना आज 93,190 है. वहीं 18 कैरेट सोने की कीमत 76,250 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. दूसरी ओर चांदी की कीमत आज 109.80 प्रति ग्राम और 1,09,800 प्रति किलोग्राम है. (Silver Rate 17 June 2025)
एमपी में भी आई सोने-चांदी के दाम में गिरावट
मध्य प्रदेश की बात की जाए तो आज, 17 जून 2025 को यहां भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है, जो खरीदारी के लिए एक अच्छा मौका दे रही है.
भोपाल और इंदौर जैसे शहरों में 22 कैरेट सोने की कीमत 83,400 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 87,570 प्रति 10 ग्राम है. वहीं चांदी की कीमत 1,13,000 प्रति किलो है, जो पिछले कुछ दिनों से स्थिर बनी हुई है.
विशेषज्ञों के अनुसार, मौजूदा गिरावट सोने और चांदी की खरीदारी के लिए उपयुक्त समय है, क्योंकि आने वाले दिनों में कीमतों में और वृद्धि हो सकती है.
ये भी पढ़ें- सेंसेक्स 677 अंक चढ़कर बंद, निवेशकों ने इजरायल-ईरान संघर्ष को किया दरकिनार
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




