Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

2000 Year Old Shoes Found: इंग्लैंड में रोमन किले की खुदाई में मिले 2000 साल पुराने जूते, लंबाई जानकर उड़ जाएंगे होश

2000 Year Old Shoes Found: खुदाई में मिले जूते किसी रोमन सैनिक के हुआ करते थे, जिसका पैर काफी बड़ा है. उन्होंने जूते के आकार के बारे में बताते हुए कहा कि इस जूते की लंबाई पैर की अंगुली से लेकर एड़ी तक करीब 12.6 इंच है. शोधकर्ताओं का कहना है कि ये खोज इस बात का पता लगाने में मददगार साबित होगा कि उस वक्त जूते कैसे बनाए जाते थे.

2000 year old shoes found

2000 year old shoes found

2000 Year Old Shoes Found: इंग्लैंड में मौजूद रोमन किले ‘मैग्ना’ की खुदाई चल रही थी. तभी पुरातत्वविदों को एक ऐसी चीज मिली जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी. रोमन किले में पुरातत्वविदों को करीब 2000 साल पुराने जूते मिले हैं. ये जूते गहरी खाईमें दबे मिले. जिनमें से एक जूता पूरी तरह से सुरक्षित है. खुदाई में मिले इन जूतों की लंबाई एक फीट बताई जा रही है.

खुदाई में मिली कई अन्य कीमती चीजें

इंग्लैंड के रोमन किले की साल 2023 से खुदाई चल रही है. इस खुदाई में पुरातत्वविदों को दो विशाल जूते, प्राचीन बर्तन, मार्बल का टुकड़ा, चमड़े और लकड़ी का कंघा जैसी चीजें मिली हैं. खुदाई में मिले इन जूतों का सोल पूरी तरह से सुरक्षित है. इतने सालों तक जमीन में दबे रहने के बावजूद इनमें एक खरोंच तक नहीं पाया गया है.

शोधकर्ताओं ने क्या कहा

रोमन किले की खुदाई कर रहे शोधकर्ताओं ने कहा कि खुदाई में मिले जूते किसी रोमन सैनिक के हुआ करते थे, जिसका पैर काफी बड़ा है. उन्होंने जूते के आकार के बारे में बताते हुए कहा कि इस जूते की लंबाई पैर की अंगुली से लेकर एड़ी तक करीब 12.6 इंच है. शोधकर्ताओं का कहना है कि ये खोज इस बात का पता लगाने में मददगार साबित होगा कि उस वक्त जूते कैसे बनाए जाते थे.

ये भी पढ़ें- ‘बॉयफ्रेंड बनाया, बेल्ट चुराया, टीवी बेचा…’, 5 साल में करोड़पति बनने के चक्कर में लड़की ने बनाये 8 बॉयफ्रेंड, ऐसे फूटा भांडा

कैसे बना है ये जूता

शोधकर्ताओं के अनुसार पहले जो जूता पाया गया था, उसका सोल सुरक्षित था. जूते में लगी हील का कुछ हिस्सा अभी भी जूते से जुड़ा हुआ था. जिससे यह जानकारी लग सकी कि पहले रोम के लोग जूता कैसे बनाते थे. रोमन के समय में जूता बनाने के लिए चमड़े के कई परतों को एक के ऊपर एक करके जोड़ा जाता था. जिससे जूता काफी टिकाऊ और मजबूत होता था.

शोधकर्ताओं का कहना है कि रोमन किले में मौजूद इन जूतों से कई  सारी जानकारी सामने आ सकती है. फिलहाल इसपर शोध जारी है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital