Bharat Express DD Free Dish

Yoga Day 2025 LIVE Updates: आज पूरी दुनिया में लोग कर रहे हैं योग, 191 देशों में 1,300 जगह कार्यक्रम — देखें हस्तियों के VIDEO

International Yoga Day LIVE Updates: देश और दुनिया में आज 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. इस मौके पर विभिन्‍न योगा आयोजनों से जुड़े लेटेस्‍ट अपडेट्स के लिए बने रहें BharatExpress.Com पर..

pm modi yoga

पीएम मोदी ने विशाखापट्टनम में 3 लाख लोगों और 40 देशों के राजनयिक के साथ योग किया

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Yoga Day 2025: दुनियाभर में आज यानी 21 जून को 11वां योग दिवस मनाया जा रहा है. इस साल खास आयोजन ‘योग संगम’ के तहत सुबह 6:30 से 7:45 बजे तक देशभर के एक लाख से ज्यादा जगहों पर कॉमन योग प्रोटोकॉल के मुताबिक सामूहिक रूप से योग किया गया. वहीं, पीएम मोदी ने विशाखापट्टनम में 3 लाख लोगों और 40 देशों के राजनयिक के साथ योग किया. इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि योग का मतलब होता है- जोड़ना. और ये देखना सुखद है कि कैसे योग ने पूरी दुनिया को जोड़ा है.

पीएम मोदी ने कहा कि वो दिन जब संयुक्त राष्ट्र में भारत ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता दिए जाने का प्रस्ताव रखा तो कम से कम समय में दुनिया के 175 देश हमारे प्रस्ताव के साथ खड़े हुए. आज की दुनिया में ऐसी एकता और ऐसा समर्थन सामान्य बात नहीं है. ये सिर्फ एक प्रस्ताव का समर्थन नहीं था. बल्कि मानवता के भले के लिए दुनिया का सामूहिक प्रयास था.

पीएम मोदी ने कहा कि आज जब दुनिया में अशांति और अस्थिरता बढ़ रही है, तो योग शांति की दिशा दिखाता है.

BharatExpress.Com पर यहां देखिए योग दिवस के मौके पर देश-दुनिया में हो रहे विभिन्‍न आयोजनों से जुड़े अपडेट्स लाइव ब्‍लॉग में…



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read