Urdu Conclave 2026

Iran Israel Conflict: ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच रूस की एंट्री, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने की मध्यस्थता की पेशकश

Iran Israel Conflict: रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि समय रहते इन समस्याओं के निदान की जरूरत है. नहीं तो ये उस स्थिति में पहुंच जाएगी जो फिर किसी से नहीं संभलेगी. पुतिन ने कहा कि वो ईरान इजरायल के बीच मध्यस्थता के लिए तैयार हैं. दोनों ही देश रूस के मित्र हैं. उनमें आपस में टकराव नहीं होना चाहिये.

Vladimir Putin

Iran Israel Conflict

Iran Israel Conflict: ईरान-इजरायल के बीच चल रहे संघर्ष को लेकर विश्व राजनीतिक पटल पर खींचतान जारी है. एक तरफ जहां अमेरिका और कुछ अन्य यूरोपीय देश इजरायल के पक्ष में खड़े नजर आ रहे हैं, तो वहीं रूस और चीन जैसे देश ईरान के समर्थन में दिखाई दे रहे हैं. अब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दोनों देशों के बीच मध्यस्थता की पेशकश की है.

सेंट पीटर्सबर्ग में आयोजित अर्थ पर आधारित कार्यक्रम में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है. जो कि काफी चिंता वाली बात है.

विश्व में टकराव बढ़ रहा है

रूसी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि इस समय विश्व में टकराव के बहुत सारे कारण हैं. समय के साथ ये और आगे बढ़ रहे हैं. जिसकी वजह से युद्ध हो रहा है. पुतिन ने कहा कि रूस-यूक्रेन मे युद्ध हो रहा है. ईरान-इजरायल में टकराव जारी है. ईरान के परमाणु ठिकानों पर जिस तरह से इजरायल हमले कर रहा है. वो वाकई चिंता वाली बात है.

ये भी पढ़ें- Pakistan On Donald Trump: पाकिस्तान ने की डोनाल्ड ट्रंप को नोबल शांति पुरस्कार देने की मांग, कहा- इनकी वजह से टला भारत-पाक युद्ध

रूस ने इजरायल को दी चेतावनी

ईरान की राजधानी तेहरान में रूस दो परमाणु रिएक्टरों का निर्माण कर रहा है. ईरान के परमाणु ठिकानों पर इजरायली हमलों को लेकर रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि जिस तरह से टकराव आगे बढ़ रहा है. हमें इसकी चिंता हो रही है. ये सब हमारी नाक के नीचे हो रहा है, जिससे हम सब प्रभावित हो रहे हैं. इसलिए इसपर सावधान होने की जरूरत है ताकि स्थिति और ना बिगड़े.

समय रहते इन समस्याओं के निदान की है जरूरत

रूसी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि समय रहते इन समस्याओं के निदान की जरूरत है. नहीं तो ये उस स्थिति में पहुंच जाएगी जो फिर किसी से नहीं संभलेगी. पुतिन ने कहा कि वो ईरान इजरायल के बीच मध्यस्थता के लिए तैयार हैं. दोनों ही देश रूस के मित्र हैं. उनमें आपस में टकराव नहीं होना चाहिये.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read