तेज प्रताप यादव.
पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने पार्टी और परिवार से निकाले जाने पर आज प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “मैं डरने वाला नहीं हूं…मैं स्थिति का सामना करूंगा…उन 4-5 लोगों के नाम खोलूंगा, जिन्होंने मेरे साथ ऐसा किया.”
#WATCH | On Lalu Prasad Yadav expelling him from RJD & Yadav family, Tej Pratap Yadav says, ” I’m not the one to get scared…I will face the situation…I will reveal the names of those 4-5 people who have done this to me…”
“The people of Bihar have seen how I have been… pic.twitter.com/AGXUHrDDQa
— ANI (@ANI) June 23, 2025
तेज प्रताप यादव ने आरोप लगाया कि बिहार की जनता ने देखा है कि कैसे RJD में कुछ लोगों की वजह से मुझे पार्टी से बाहर कर दिया गया. उन्होंने कहा, “जनता मेरे स्वभाव को जानती है. मेरे स्वभाव का फायदा उठाकर 4-5 लोगों ने यह किया. अब मैं जनता के बीच जाकर न्याय मांगूंगा.”
तेज प्रताप ने अपनी निजी जिंदगी में दखल बर्दाश्त न करने की बात कही और कोर्ट की मदद लेने की बात दोहराई. उन्होंने बिहार सरकार से अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की, क्योंकि उन्हें अपनी जान को खतरा महसूस हो रहा है.

उन्होंने कहा, “उन 4-5 लोगों को मैं बख्शने वाला नहीं हूं, जो मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी.” इसके बावजूद उन्होंने उन लोगों के नाम नहीं बताए, जो यह सब कराने में शामिल थे और अपने माता-पिता का सम्मान भी किया. उन्होंने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया और उन्हें पूरा समर्थन देने की बात कही.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

