अदाणी फाउंडेशन ने चलया रक्तदान अभियान
अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी के 63वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में अदाणी फाउंडेशन (Adani Foundation) ने पूरे भारत में विशाल रक्तदान अभियान का आयोजन किया. यह महाअभियान 21 राज्यों और 2 केंद्रशासित प्रदेशों के 206 शहरों में आयोजित किया गया और इसने पिछले वर्ष के 25,282 यूनिट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए 27,661 यूनिट रक्त (लगभग 11,100 लीटर) एकत्रित किया.
83 हजार मरीजों की जिंदगी बचाने में मिलेगी मदद
यह पहल अदाणी हेल्थकेयर टीम के नेतृत्व में आयोजित की गई, जिसमें अदाणी समूह के कर्मचारियों और साझेदारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. यह रक्तदान लगभग 83,000 मरीजों को जीवनरक्षक सहायता प्रदान करेगा, जिनके लिए विभिन्न रक्त घटकों जैसे कि होल ब्लड, पीसीवी, प्लेटलेट्स कंसंट्रेट, प्लाज़्मा, एफएफपी, क्रायोप्रेसिपिटेट और एल्ब्युमिन का उपयोग किया जाएगा.
डॉ. प्रीति अदाणी ने जताया आभार
अदाणी फाउंडेशन (Adani Foundation) की चेयरपर्सन डॉ. प्रीति अदाणी ने कहा, “मैं हमारे अदाणी परिवार की इस सेवा भावना को नमन करती हूं. आपकी उदारता अनगिनत जीवनों को छूएगी और नई आशा प्रदान करेगी.” यह अभियान रेड क्रॉस ब्लड बैंकों और सरकारी अस्पतालों के सहयोग से संचालित किया गया, जिसमें अदाणी समूह के 3,000 से अधिक डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, डेटा ऑपरेटरों और प्रशासनिक कर्मियों ने सहयोग किया.
वैश्विक स्तर पर रक्तदान शिविर का आयोजन
इस बार पहली बार यह पहल वैश्विक स्तर पर भी पहुंची, जहां कोलंबो वेस्ट इंटरनेशनल टर्मिनल (CWIT), श्रीलंका और दार एस सलाम पोर्ट, तंजानिया में भी रक्तदान शिविर आयोजित किए गए, जिनमें 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय दाताओं ने भाग लिया.
2011 से यह आयोजन वार्षिक परंपरा के रूप में मनाया जा रहा है, जो गौतम अदाणी की सेवा की भावना “सेवा ही साधना है” को समर्पित है. यह अभियान अदाणी फाउंडेशन की समुदाय आधारित पहल और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है.
यह भी पढ़ें- बदलने वाली है इस सेक्टर की तस्वीर, अदाणी-अंबानी की कंपनी ने मिलाया हाथ, जानें क्या-क्या होंगे बदलाव
1996 में स्थापित अदाणी फाउंडेशन (Adani Foundation), अदाणी समूह की सामाजिक कल्याण एवं विकास शाखा है. यह भारत के 21 राज्यों के 7,060 गांवों में कार्य कर रहा है और 9.6 मिलियन (96 लाख) लोगों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित कर रहा है. इसके मुख्य कार्यक्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, सतत आजीविका, जलवायु परिवर्तन की कार्रवाई और समुदाय विकास शामिल हैं. फाउंडेशन की रणनीतियां राष्ट्रीय प्राथमिकताओं और वैश्विक सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) से जुड़ी हुई हैं.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


