Urdu Conclave 2026

अब डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को लेकर किया ये बड़ा दावा, चीन के साथ व्यापार समझौते पर हुए हस्ताक्षर के बाद दिया बयान

ट्रंप (Trump) ने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका हर देश से समझौता नहीं करेगा. उन्होंने कहा, “हम हर किसी से समझौता नहीं करेंगे. कुछ को हम सिर्फ एक पत्र भेज देंगे – ‘धन्यवाद, आपको 25, 35, या 45 प्रतिशत शुल्क देना होगा’.

Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Trump) ने गुरुवार (स्थानीय समयानुसार) “बिग ब्यूटीफुल बिल” कार्यक्रम के दौरान कहा कि अमेरिका ने चीन के साथ एक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए हैं और जल्द ही भारत के साथ भी एक “बहुत बड़ा” करार किया जाएगा.

चीन के साथ US ने की ट्रेड डील

अपने भाषण में ट्रंप (Trump) ने व्यापार समझौतों की ओर संकेत करते हुए कहा, “हर कोई इस समझौते का हिस्सा बनना चाहता है. कुछ महीने पहले प्रेस कह रही थी कि हमारे पास कोई खास देश नहीं है जिससे हम समझौता कर सकें. लेकिन हमने कल ही चीन के साथ समझौता किया है. हमारे पास कुछ बेहतरीन सौदे हैं. जल्द ही भारत से एक बड़ा सौदा होने जा रहा है. इसमें हम भारत को खोलने जा रहे हैं, जैसे चीन को खोलना शुरू किया है.”

ट्रंप (Trump) ने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका हर देश से समझौता नहीं करेगा. उन्होंने कहा, “हम हर किसी से समझौता नहीं करेंगे. कुछ को हम सिर्फ एक पत्र भेज देंगे – ‘धन्यवाद, आपको 25, 35, या 45 प्रतिशत शुल्क देना होगा’. ये आसान तरीका है, लेकिन मेरी टीम इस रास्ते को पूरी तरह नहीं अपनाना चाहती. वे अधिक समझौते करना चाहते हैं.”

उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका के कई देशों के साथ अच्छे व्यापारिक संबंध बन रहे हैं. इससे पहले, जून महीने की शुरुआत में CNN की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका और चीन ने एक नया व्यापार समझौता किया, जो पहले जिनेवा में सहमति बनी रूपरेखा पर आधारित है. इससे पहले दोनों देशों के बीच बढ़ते टैरिफ और तनाव के चलते व्यापार लगभग ठप हो गया था.

Trump ने डील पर कही ये बातें

ट्रंप ने Truth Social पर घोषणा की थी, “हमारा चीन के साथ समझौता हो गया है.” उन्होंने कहा कि इस समझौते के तहत चीन अमेरिका को “पूर्ण मात्रा में मैग्नेट और आवश्यक दुर्लभ खनिज (रेयर अर्थ)” अग्रिम रूप से उपलब्ध कराएगा. यह समझौता वैश्विक बाज़ार, कंपनियों और उपभोक्ताओं के लिए राहत लेकर आया, जो महीनों से चली आ रही अनिश्चितता और शुल्क वृद्धि से परेशान थे.

यह भी पढ़े-ं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प का दावा— Iran-Israel Ceasefire हुआ, लेकिन ईरान ने खारिज किया; इजरायल पर फिर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं

इसी महीने, अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी मंच में अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच एक व्यापार समझौता जल्द ही संभव है. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हम एक बहुत ही अच्छे मुकाम पर पहुंच गए हैं. आप उम्मीद कर सकते हैं कि निकट भविष्य में अमेरिका और भारत के बीच एक समझौता होगा, जो दोनों देशों के हितों के अनुकूल होगा.” जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें समझौते को लेकर आशा है, तो उन्होंने कहा, “मैं बहुत आशावादी हूं. हो सकता है यह मेरे अंदाज़ से भी जाहिर हो.”

भारत सरकार का बयान

10 जून को भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने प्रेस वार्ता में कहा कि भारत और अमेरिका के बीच एक न्यायसंगत और संतुलित व्यापार समझौते की बातचीत चल रही है. उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की फरवरी 2025 में मुलाकात हुई थी. दोनों नेताओं ने परस्पर लाभकारी द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर सहमति जताई थी. यह समझौता दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं, उद्योगों और लोगों के लिए फायदेमंद होगा.” उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका और भारत “करीबी मित्र, सहयोगी और रणनीतिक साझेदार” हैं, और यह व्यापार समझौता दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ाने तथा संबंधों को मजबूत करने का अवसर है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read