Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

दिल्ली-NCR में रह रहे लोगों के लिए खुशखबरी, आज राजधानी में बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें कहां होगी बारिश

दिल्ली-NCR में बारिश का इंतजार अब भी जारी है. IMD के अनुसार, शनिवार शाम से मौसम बदलेगा और रविवार को तेज बारिश के आसार हैं. जानें पूरी जानकारी.

Delhi ncr mausam

Delhi NCR Mausam: मानसून देश के ज्यादातर राज्यों में पहुंच चुका है. कई इलाकों में तो बारिश का कहर देखने को मिल रहा है. हालांकि दिल्ली-NCR में मौसम अब तक अपना पूरा रंग नहीं दिखा पाया है.

इस बीच मौसम विभाग ने दिल्लीवालों के लिए एक खुशखबरी दी है. IMD के मुताबिक उत्तर भारत में पश्चिम विषोभ के सक्रिय होने से पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में भारी बारिश देखने को मिलेगी. जिससे दिल्ली में गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है.

इसके अलावा दिल्ली से सटी कुछ जगहों पर भी बारिश होने की संभावना है. IMD के अनुसार शनिवार (5 जुलाई) को शाम से बारिश का माहौल बनने लगेगा. जिसके बाद रविवार (6 जुलाई) को जमकर बारिश होने की संभावना है.

दिल्ली में क्यों नहीं बरस रहे बादल?

दरअसल जो ट्रफ दिल्ली की बारिश को नियंत्रित करता है वो फिलहाल काफी दूरी पर चला गया है. ऐसे में जितनी भी मानसूनी हलचल है वो राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश तक ही सीमित दिखाई दे रही हैं.

ये तीनों ही राज्य दिल्ली से काफी दूरी पर है और इसी कारण यहां मानसून अभी ठीक से अपना रंग नहीं दिखा पाया है. वहीं अगले 2 या 3 दिन तक मानसूनी हालात देखने मिले इसकी कोई संभावना नहीं है. हालांकि आने वाले दिनों में ट्रफ

में हलचल देखने को मिल सकती है. जुससे कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है.

हरियाणा-पंजाब में बारिश का असर

मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं पंजाब के तराई क्षेत्रों में भी बारिश देखने को मिलेगी.

इसके अलावा पूर्वोत्तर राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सटे इलाकों में भी जोरदार बारिश होने के आसार हैं. मौसमी बदलाव की वजह से निचले इलाकों में जलभराव और सड़कें डूबने जैसी स्थिति बन सकती है.


ये भी पढ़ें- 3 Language Formula Controversy: महाराष्ट्र की राजनीति में आने वाला है भूचाल! 20 साल बाद एक साथ मंच पर दिखेंगे ठाकरे ब्रदर्स


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital