Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

रेलवे ट्रैक पर चढ़ा नशे में धुत ऑटो! बगल से गुजरी सनसनाती ट्रेन, बाल-बाल बची जान… सीतामढ़ी में हुआ ‘फुल टेंशन’ वाला सीन

नशे में टल्ली एक ऑटो ड्राइवर ने अपना तीन पहियों वाला रथ (ऑटो) सीधे रेलवे ट्रैक पर उतार दिया और हद तो तब हो गई, जब बगल की पटरी से तेज रफ्तार ट्रेन भी निकल गई. पूरा सीन किसी सस्पेंस थ्रिलर से कम नहीं था.

Sitamarhi incident

सीतामढ़ी वायरल वीडियो

बिहार के सीतामढ़ी में शनिवार को ऐसा अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला, जिसे देखकर लोग कुछ सेकंड के लिए सांस रोक बैठे. दरअसल नशे में टल्ली एक ऑटो ड्राइवर ने अपना तीन पहियों वाला रथ (ऑटो) सीधे रेलवे ट्रैक पर उतार दिया और हद तो तब हो गई, जब बगल की पटरी से तेज रफ्तार ट्रेन भी निकल गई. पूरा सीन किसी सस्पेंस थ्रिलर से कम नहीं था. बस फर्क इतना कि ये रील नहीं, रियल था.

स्टंट मैन बना ऑटो चालक

घटना मेहसौल इलाके की है. जहां एक ऑटो ड्राइवर शराब के नशे में धुत होकर अपना ऑटो ट्रैक पर चढ़ा दिया. मजे की बात ये है कि वो सिर्फ ऑटो को ट्रैक पर नहीं चढ़ाया बल्कि ट्रैक पर दौड़ाने भी लगा. तभी एक ट्रेन सीटी बजाते हुए बगल से गुजर गई. आसपास के लोगों ने ऑटो ड्राइवर के इस बेवकूफी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है.

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मेहसौल रेलवे क्रॉसिंग के पास नशे में धुत होकर एक ऑटो चालक रेलवे ट्रैक पर चढ़ गया और अपनी ऑटो रेलवे ट्रैक पर ही दौड़ाने लगा. रेलवे ट्रैक पर ऑटो चलाते देख लोगों ने शोर मचाते हुए ऑटो चालक की ओर भागे और उसे खींचकर ट्रैक से हटाया. इसी दौरान वहां से एक ट्रेन गुजर गई और एक बड़ी अनहोनी टल गया.

ये भी पढ़ें- दिल्ली के नरेला में स्पेशल सेल और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दोनों आरोपी घायल

शराबबंदी पर फिर उठे सवाल

अब सवाल ये कि जब बिहार में शराब पूरी तरह बैन है, तो ये टल्ली बाबू को पीने को मिला कहां से. शराबबंदी को लेकर नीतीश सरकार भले ही कितने दावे कर ले, लेकिन हकीकत आए दिन वायरल होती रहती है. यहां तो सीतामढ़ी का वीडियो ही पूरे सिस्टम की पोल खोल गया.

रेलवे की डगमगा गई साख

रेलवे ट्रैक जैसी हाई सिक्योरिटी जगह पर नशे में धुत ऑटो ड्राइवर का पहुंचकर उसपर ऑटो चलाना अपने आप में सबसे बड़ा सवाल है. न ड्राइवर को रोका गया, न ट्रैक की निगरानी हुई. सब कुछ किस्मत के भरोसे था. शुक्र है, जिस पटरी पर ऑटो चढ़ा था, वहां उस वक्त ट्रेन नहीं आई.

बता दें कि, जहरीली शराब पीने से बिहार में कई मौतें हो चुकी हैं. हाल ही में छपरा, सिवान जैसे क्षेत्रों में जहरीली शराब पीने से सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है. और अब ये ऑटो ड्राइवर की करतूत सिस्टम पर बड़े सवाल खड़े कर रही है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital