Bharat Express DD Free Dish

IND vs ENG: टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर पूरे देश में जश्न, क्रिकेट दिग्गजों ने टीम की जमकर की तारीफ

IND vs ENG: बर्मिंघम टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की. क्रिकेट दिग्गजों ने टीम इंडिया की जुझारूपन और प्रदर्शन की तारीफ की.

IND vs ENG: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट जीतकर इतिहास रच दिया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने गजब की वापसी करते हुए चौथे दिन ही इंग्लैंड को धूल चटा दी. बर्मिंघम में ये भारतीय टीम की हली जीत है और इस मैदान पर जात का परचम लहराने वाली पहली एशियाई भी.

वहीं भारत की इस जीत पर फैंस के साथ-साथ क्रिकेट के बड़े-बड़े नाम भी इस से फूले नहीं समा रहे. सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया.

सचिन तेंदुलकर से लेकर विराट कोहली, हरभजन सिंह और इरफान पठान जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने भारतीय टीम की इस यादगार जीत पर खुशी जाहिर की और खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की.

सचिन तेंदुलकर ने सराहा भारतीय टीम जज्बा

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया की इस जीत पर ट्विटर (अब X) पर पोस्ट करते हुए लिखा-

“भारत को शानदार टेस्ट जीत दिलाने के लिए Shubman Gill को बधाई! Rishabh Pant, kl rahul, और jadeja ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की, खासकर दूसरी पारी में.”

विराट कोहली ने इस जीत को बताया गर्व का पल

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने इस जीत को “गर्व का लम्हा” बताया. उन्होंने ‘X’ पर पोस्ट करते हुए लिखा-

“एक और ऐतिहासिक जीत. निडरता से इंग्लैंड को धकेलते रहे. शुभमन ने टीम का शानदार नेतृत्व किया”

बता दें कि विराट इस सीरीज का हिस्सा नहीं थे, लेकिन मैदान के बाहर से उनका समर्थन लगातार टीम के साथ बना रहा.

हरभजन सिंह ने गेंदबाजों की तारीफ की

पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने खास तौर पर भारतीय गेंदबाजों की तारीफ की.

पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने किया ट्वीट

पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने भारत की इस जीत पर एक नहीं बहुत सारे ट्वीट किए.


ये भी पढ़ें- World boxing cup 2025 : साक्षी ने भारत को दिलाया पहला Gold


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read