Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम ने किंग चार्ल्स III से की मुलाकात

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में किंग चार्ल्स तृतीय से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी भी उपस्थित रही.

किंग चार्ल्स III के साथ भारतीय टीम. (फोटो: ANI)

भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों ने लंदन के सेंट जेम्स पैलेस में किंग चार्ल्स तृतीय (King Charles III) से मुलाकात की. यह मुलाकात पुरुष टीम के इंग्लैंड से 22 रन से रोमांचक मैच हारने के एक दिन बाद हुई, जिससे इंग्लैंड पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे हो गया है.

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में किंग चार्ल्स तृतीय से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी भी उपस्थित रही. महिला क्रिकेट टीम तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड में मौजूद है.

पहली बार किसी राजा से मिले भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी

क्लेरेंस हाउस गार्डन के शांत वातावरण में किंग चार्ल्स ने खिलाड़ियों के साथ कुछ बेहतरीन और यादगार पल बिताए. इस दौरान किंग और खिलाड़ियों के बीच हल्की-फुल्की बातचीत भी हुई. भारतीय टीम के कई युवा खिलाड़ियों के लिए यह खास मौका था, वे पहली बार किसी ऐसे व्यक्ति से मिल रहे थे.

लॉर्ड्स में खेले गए तीसेर टेस्ट में भारत को अब तक की सबसे छोटी हार का सामना करना पड़ा. चौथे इनिंग में 192 रन को चेज करने उतरी भारतीय टीम 170 रन पर ऑल ऑउट हो गई और 22 रन से मैच गंवा दिया. हार के बावजूद जडेजा, बुमराह और सिराज ने जिस तरह का साहस दिखाया, उसके लिए उनकी प्रशंसा की जा रही है. भारतीय टीम 170 पर ऑल आउट हुई. जडेजा 181 गेंद में 61 रन बनाकर नाबाद रहे.

जीत के साथ इंग्लैंड सीरीज में 2-1 से आगे हो गई है. सीरीज का चौथा टेस्ट 23 जुलाई से ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा.


ये भी पढ़ें: क्रिकेटर यश दयाल को इलाहाबाद हाई कोर्ट से मिली राहत, उत्पीड़नात्मक कार्रवाई पर लगाई रोक, राज्य सरकार से मांगा जवाब


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest