Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

गले में भगवा गमछा और कांवड़ियों की सेवा…सपा सांसद इकरा हसन का प्रसाद बांटते वीडियो हुआ वायरल

सहारनपुर में समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन (Iqra Hasan) भक्तों की सेवा करती हुई दिखीं.

सावन (Sawan) का पावन महीना चल रहा है. जगह-जगह श्रद्धालु कावड़ (Kavad) लेकर भगवान शिव पर जल चढ़ाने के लिए यात्रा कर रहे हैं. इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की सांसद इकरा हसन (Iqra Hasan) सहारनपुर में भक्तों की सेवा करती हुई दिखीं. इकरा हसन ने शिव सेवा कांवड़ शिविर, श्री शिव ॐ सेवा समिति कांवड़ सेवा शिविर और श्री कैलाश धाम शिव कावड़ सेवा शिविर में जाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया.

शिविर संयोजक ने किया सम्मानित

इस दौरान कावड़ सेवा शिविर (Kavad Seva Camp) के संयोजक दीपा जुनेजा, ललित पोपली, रम्मी धवन और संजय कर्णवाल ने इकरा हसन का स्वागत किया. वहीं उन लोगों ने सांसद को पगड़ी पहनाकर और चुन्नी देकर सम्मानित भी किया.

भारत संस्कारों का भूमि- हसन

वहीं इस दौरान उन्होंने शिव भक्तों (Shiv Devotees) को संबोधित करते हुए कहा कि भारत एक देश ही नहीं है, यह एक संस्कारों (Sacraments) की भी धरा है. आगे उन्होंने कहा कि कावड़ यात्रा (Kavad Yatra) में जितने भी लोग शामिल हुए हैं, उनका इस यात्रा के प्रति समर्पण देखकर मन प्रफुल्लित (Cheerful) हो गया. यह कावड़ यात्रा (Kavad Yatra) समाज में एकता को दर्शाती है. इसमें बिना किसी असमानता (Inequality) के सभी लोग एक-दूसरे के लिए सेवा भाव कर रहे हैं. अभी के समय में राजनीति (Politics) कर रहे लोगों को भी इससे सीखना चाहिए.

संयोजक ने क्या कहा ?

इस दौरान संयोजक (Coordinator) ने कहा कि हम लोग हर साल यही कोशिश करते हैं कि किसी भी कावड़ यात्री (Kavad Pilgrim) को दिक्कत न हो और वह अपने आप को सुरक्षित महसूस करे. उन्होंने आगे कहा कि जब भी कोई राजनीति (Politics) से जुड़े लोग आते हैं और उनके द्वारा किया गया सहयोग समाज में सामने आता है, तो वह दृश्य उत्साह (Excitement) से भरा होता है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital