Bharat Express DD Free Dish

‘Saiyaara’ पर उठा सवाल, क्या वाकई Ahaan Panday और Aneet Padda की फिल्म है कॉपी?, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

डायरेक्टर मोहित सूरी की फिल्म ‘Saiyaara’ को जहां दर्शकों का प्यार मिल रहा है, वहीं उस पर कोरियन फिल्म से कॉपी होने के आरोप भी लग रहे हैं. सोशल मीडिया पर सीन-टू-सीन तुलना वायरल है.

saiyaara-ahaan panday

बॉलीवुड में इन दिनों एक ही फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, Saiyaara. चंकी पांडे के भतीजे और अनन्या पांडे के कजिन Ahaan Panday की ये डेब्यू फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है और सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब तारीफ हो रही है. लेकिन फिल्म की बढ़ती पॉपुलैरिटी के साथ एक नया विवाद भी सामने आ गया है.

नेटिजन्स बोले- “ये तो कॉपी है!”

मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी इस म्यूजिकल लव स्टोरी को जहां एक तरफ ऑडियंस ने सर आंखों पर बिठाया है, वहीं दूसरी तरफ कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया है कि ये फिल्म 2004 की फेमस कोरियन फिल्म A Moment to Remember से काफी हद तक मिलती-जुलती है.

कई लोगों ने ट्विटर (X) और इंस्टाग्राम पर सीन-टू-सीन तुलना करते हुए पोस्ट शेयर किए हैं और लिखा है कि सैयारा कई मोर्चों पर उस कोरियन फिल्म से “प्रेरित” लगती है. एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया, “मोहित सूरी सही खेल गए, कोरियन मूवी को थोड़ा रीपैकेज किया और बना दी एक नई बॉलीवुड हिट.”

‘कॉपीवुड’ फिर एक्टिव?

एक अन्य यूजर का मजाकिया कमेंट था, “कॉपीवुड फिर से एक कोरियन मूवी के साथ लौट आया है.” कुछ यूजर्स ने यह भी लिखा कि भले फिल्म कॉपी हो, लेकिन प्रेजेंटेशन और म्यूजिक ने इसे एकदम नया बना दिया है.
हालांकि इन सभी आरोपों पर न तो डायरेक्टर मोहित सूरी और न ही फिल्म के मेकर्स की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया आई है.

फिल्म ने अब तक की कमाई से जीता दिल

विवादों के बावजूद फिल्म ने दो दिनों में ही ₹45 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. दर्शक इसे मोहित सूरी की पुरानी हिट फिल्म आशिकी 2 की तरह इमोशनल और दिल को छूने वाली कहानी बता रहे हैं. गानों की बात करें तो तनिष्क बागची के म्यूजिक ने पहले ही फैंस के दिल जीत लिए थे.

ये भी पढ़ें- सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘निकिता रॉय’ को लेकर क्यों नाराज हुए भाई कुश? ‘सैयारा’ के मेकर्स पर लगाया ये गंभीर आरोप

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read