Bharat Express DD Free Dish

Lucknow Zomato news: लखनऊ में Zomato ने पनीर की जगह भेजा चिकन, खाने से 2 लोगों की बिगड़ी तबीयत

Lucknow Zomato News: युवक ने जौमैटो से काली मिर्च पनीर ऑर्डर किया था, लेकिन रेस्टोरेंट ने उसे पनीर की जगह चिकन काली मिर्च ऑडर भेज दिया. जिसे खाने के बाद युवक और उसके दोस्त की तबीयत खराब हो गई.

Lucknow Zomato news: लखनऊ में Zomato ने पनीर की जगह भेजा चिकन, खाने से 2 लोगों की बिगड़ी तबीयत - भारत एक्सप्रेस

Lucknow, Zomato blunder, wrong food delivery, religious sentiments hurt, chicken instead of paneer, Sawan fast, food allergy, restaurant mistake, police complaint, social media outrage.

Lucknow Zomato News: लखनऊ में Zomato के एक ब्लंडर ने बवाल खड़ा कर दिया. एक युवक ने जौमैटो से काली मिर्च पनीर ऑर्डर किया था, लेकिन रेस्टोरेंट ने उसे पनीर की जगह चिकन काली मिर्च ऑडर भेज दिया. जिसे खाने के बाद युवक और उसके दोस्त की तबीयत खराब हो गई. जिसकी शिकायत लेकर युवक पुलिस के पास पहुंचा और रेस्टोरेंट पर धार्मिक भावनाएं आहत करने और धर्म भ्रष्ट करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करा दिया.

इस संबंध में इंदिरा नगर में रहने वाले पीड़ित मनीष तिवारी ने कहा कि वो सावन का व्रत रखे थे. उन्होंने अपने दोस्त के साथ पनीर काली मिर्च ड्राई का ऑनलाइन ऑर्डर किया. जब ऑर्डर पहुंचा तो मैं और मेरे दोस्त पहला निवाला खाते ही समझ गए कि ये पनीर नहीं है, ध्यान से देखने पर पता चला कि ये तो चिकन है. जिसके बाद दोस्त को लगातार उल्टियां आने लगी. क्योंकि उसे चिकन से एलर्जी है. वहीं उन्होंने कहा कि रेस्टोरेंट ने चिकन भेज कर उनकी धार्मिक भावनाएं आहत की है.

रेस्टोरेंट के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई

मनीष तिवारी ने बताया कि उन्होंने विभूति खंड थाना में मामले की शिकायत दर्ज कराई है. जिसमें उन्होंने रेस्टोरेंट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

रेस्टोरेंट स्टाफ ने मानी अपनी गलती

मनीष ने बताया कि जब वो और उनके दोस्त चिकन लेकर रेस्टोरेंट गए और अपने ऑर्डर के बारे में बताया, तो रेस्टोरेंट स्टाफ ने अपनी गलती मानी. उसने कहा कि गलती से पनीर की जगह चिकन ऑर्डर हुआ है.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में सड़क हादसों की बाढ़: 10 की मौत, 60 से अधिक घायल

सावन में भ्रष्ट कर दिया धर्म

पीड़ित ने बताया कि सावन जैसे पवित्र माह में उनकी धार्मिक भावनाओं को इस तरह से तोड़ना किसी अपराध से कम नहीं है. पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अब सोशल मीडिया पर भी इस घटना को लेकर काफी विरोध हो रहा है.

बता दें कि, यूपी में इस तरह का मामला पहले भी आ चुका है. जब कस्टमर ने खाना कुछ और ऑर्डर किया और उन्हें भेज नॉनवेज दिया गया. एक ऐसा ही मामला नोएडा में भी सामने आया था. जहां पनीर चाप की जगह रेस्टोरेंट ने चिकन चाप भेज दिया था.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read