Bharat Express DD Free Dish

मध्य तुर्किये में महसूस किए गए भूकंप के भीषण झटके

Edited by Nitish Pandey

मध्य तुर्किये में सोमवार तड़के 7.8 तीव्रता का भूकंप आया और इसके बाद एक और तेज झटका महसूस किया गया. किसी तरह के जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है.
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र गजियांतेप से करीब 33 किलोमीटर दूर 18 किलोमीटर की गहराई में था. भूकंप के आने के 10 मिनट बाद 6.7 की तीव्रता का एक और तेज झटका महसूस किया गया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read