जॉन फ्रेडरिकसन का ब्रिटेन से पलायन, अरबपति ने 'द ओल्ड रेक्टोरी' मेंशन बेच दुबई रुख किया; टैक्स बदलाव पर ब्रिटेन को बताया "hell"।
John Fredriksen: ब्रिटेन की शान, सुरक्षा, शिक्षा और स्टाइल की पूरी दुनिया दिवानी है. इसलिए दुनिया भर के रईसों का सबसे पसंदीदा ठिकाना लंदन होता था. लेकिन अब हालात बदल रहे हैं. कभी जिस देश का सूरज अस्त नहीं होता था, अब उस देश को छोड़ रईस लोग भाग रहे हैं. इसका ताजा उदाहरण अरबपति जॉन फ्रेडरिकसन हैं.
जॉन फ्रेडरिकसन की गिनती ब्रिटेन के सबसे अमीर लोगों में से होती है. अरबपति जॉन फ्रेडरिकसन अब ब्रिटेन छोड़कर जा रहे हैं. वो लंदन में स्थित अपना लग्जरी घर भी बेच रहे हैं. जॉन फ्रेडरिकसन ने इस दौरान ब्रिटेन को लेकर तीखी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि ब्रिटेन अब नरक बन गया है. आखिर कभी दुनिया का पसंदीदा देश रहे ब्रिटेन में आखिर क्या हो रहा है?
2800 करोड़ रुपये है घर की कीमत
जॉन फ्रेडरिकसन का घर लंदन के सबसे शानदार घरों में से एक है. यह घर ‘द ओल्ड रेक्टोरी’ के नाम से पहचाना जाता है. करीब 300 साल पुराने इस घर की कीमत 2800 करोड़ रुपये है. जो कि ब्रिटेन के सबसे महंगे घरों में से एक है. इस घर में 10 बेडरूम, एक बॉलरूम और करीब 2 एकड़ में शानदार गार्डेन भी है.
“ब्रिटेन अब नरक बन गया है”
जॉन फ्रेडरिकसन ने कहा कि ब्रिटेन अब नरक बन गया है. वो अब यहां नहीं रहना चाहते. वो इस घर को बेचकर संयुक्त अरब अमीरात में बस जाएंगे. जॉन फ्रेडरिकसन के पास शिपिंग का बिजनेस है. जो उन्हें ब्रिटेन का 9वां सबसे अमीर शख्स बनाता है.
पूरा वेस्ट पतन की ओर जा रहा है- John Fredriksen
जॉन फ्रेडरिकसन ने नॉर्वेजियन आउटलेट E24 को लंदन में इंटरव्यू दिया. जिसमें उन्होंने बताया कि पूरा वेस्ट पतन की ओर जा रहा है. उन्होंने बताया कि उन्होंने इसी साल लंदन में अपनी शिपिंग कंपनी, सीटैंकर्स मैनेजमेंट के ऑफिस को बंद कर दिया है.
2025 में ब्रिटेन में 16500 करोड़पति छोड़ेंगे देश
ब्रिटने की हालत को लेकर दुनिया भर के थिंक टैंक चिंता जता रहे हैं. हेनेल एंड पार्टनर्स ने बताया है कि, 2025 में ब्रिटेन से करीब 16500 करोड़पति देश छोड़कर विदेश चले जाएंगे. जो कि किसी भी देश से छोड़कर जाने वाले उद्योगपतियों में सबसे ज्यादा संख्या है. गौरतलब है कि, अभी हाल ही में ब्रिटेन के उद्योगपति क्रिश्चियन एंगरमायर और नासेफ साविरिस ने ब्रिटेन छोड़ दिया.
मौजूदा सरकार की नीतियों से नाराज हैं John Fredriksen
जॉन फ्रेडरिकसन मौजूदा सरकार की नीतियों को लेकर नाराज बताये जा रहे हैं. दरअसल ब्रिटेन के चांसलर राहेल रीव्स के द्वारा हाल ही में आर्थिक बदलाव किया गया था. जिसमें उन्होंने नॉन-डोमिसाइल टैक्स सिस्टम को खत्म कर दिया था. इस टैक्स सिस्टम के तहत विदेशों से होने वाली कमाई पर ब्रिटेन में टैक्स नहीं देना पड़ता था. लेकिन चांसलर राहेल रीव्स ने इस नीति को खत्म कर दिया. जिससे फ्रेडरिकसन काफी नाराज बताये जा रहे हैं. उन्होंने अपना कई बिजनेस अब UAE में शिफ्ट कर दिया है.
– भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
