Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय को भारत आने का दिया न्योता, तोहफे में दिया पेड़

पीएम मोदी और चार्ल्स तृतीय ने कहा कि भारत-यूके के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर से दोनों देशों के बीच आपसी साझेदारी को नई गति मिलेगी.

PM Modi

पीएम मोदी ने किंग चार्ल्स III से की मुलाकात.

PM Modi In UK: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी ब्रिटेन यात्रा के दौरान गुरुवार को किंग चार्ल्स तृतीय से मुलाकात की. पीएम मोदी (PM Modi) ने चार्ल्स तृतीय के ग्रीष्मकालीन निवास, सैंड्रिंघम एस्टेट में उनसे मुलाकात की.

PM Modi किंग चार्ल्स से की मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी ने किंग चार्ल्स तृतीय से मुलाकात के दौरान उनके स्वास्थ्य में सुधार और शाही कर्तव्यों के पुनः संभालने पर प्रसन्नता व्यक्त की. दोनों के बीच आयुर्वेद और योग सहित स्वास्थ्य और सतत जीवन से संबंधित मुद्दों और दुनिया भर के लोगों तक इनके लाभों को पहुंचाने के तरीकों पर चर्चा हुई.

पीएम मोदी (PM Modi) और चार्ल्स तृतीय ने कहा कि भारत-यूके के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर से दोनों देशों के बीच आपसी साझेदारी को नई गति मिलेगी. प्रधानमंत्री ने महामहिम को सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में भारत द्वारा की गई प्रगति से अवगत कराया. उन्होंने जलवायु परिवर्तन और स्थिरता के संबंध में अपने साझा दृष्टिकोण को बढ़ावा देने और सहयोग करने के तरीकों पर भी चर्चा की.

यह भी पढ़ें- चेकर्स में क्रिकेटर्स से मिले PM Modi, वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का साइन किया हुआ बैट दिया गिफ्ट

दोनों ने उन तरीकों पर भी चर्चा की, जिनसे ब्रिटेन और भारत राष्ट्रमंडल में मिलकर काम कर सकते हैं. इसके अलावा पीएम मोदी ने किंग चार्ल्स को हरित अभियान, एक पेड़ मां के नाम, में शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया और एक पौधा सौंपा, जिसे आगामी शरद ऋतु के रोपण सत्र के दौरान सैंड्रिंघम एस्टेट में लगाया जाएगा. प्रधानमंत्री मोदी ने किंग चार्ल्स को उनके आतिथ्य के लिए धन्यवाद दिया और उन्हें भारत की राजकीय यात्रा पर आने का निमंत्रण दिया.

राज परिवार ने एक्स पर पोस्ट की मुलाकात की तस्वीरें

ब्रिटेन के राज परिवार ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से मुलाकात की जानकारी दी. द रॉयल फैमिली ने एक्स हैंडल पर लिखा, “आज दोपहर, राजा चार्ल्स तृतीय ने सैंड्रिंघम हाउस में भारत गणराज्य के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) का स्वागत किया. मुलाकात के दौरान, महामहिम को इस शरद ऋतु में लगाए जाने वाले एक पेड़ का उपहार दिया गया, जो प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई पर्यावरण पहल, ‘एक पेड़ मां के नाम’ से प्रेरित है, जो लोगों को अपनी माताओं के सम्मान में एक पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित करती है.”

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital