Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

थाईलैंड-कंबोडिया तनाव के बीच भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, भारतीय यात्रियों को सीमा से दूर रहने की दी सलाह

Indian Embassy Advisory: थाईलैंड और कंबोडिया की सीमा पर जारी तनाव को देखते हुए भारत के कंबोडिया स्थित दूतावास ने शनिवार को भारतीय नागरिकों को सीमा क्षेत्रों की यात्रा करने से बचने की सलाह दी है.

Indian Embassy Advisory

Indian Embassy Advisory: थाईलैंड और कंबोडिया की सीमा पर जारी तनाव को देखते हुए भारत के कंबोडिया स्थित दूतावास ने शनिवार को भारतीय नागरिकों को सीमा क्षेत्रों की यात्रा करने से बचने की सलाह दी है. साथ ही किसी भी आपात स्थिति में दूतावास से संपर्क करने को कहा गया है.

भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा,

“थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर जारी झड़पों को ध्यान में रखते हुए भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे सीमा क्षेत्रों की यात्रा से बचें. किसी भी आपात स्थिति में भारतीय नागरिक फनोम पेन्ह स्थित भारतीय दूतावास के नंबर +855 92881676 पर कॉल करें या [email protected] पर ईमेल करें.”

कंबोडिया के 13 लोगों की हुई मौत

शनिवार को कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि सीमा संघर्ष में अब तक कम से कम 13 लोगों की मौत हो चुकी है और 71 अन्य घायल हुए हैं. थाई मीडिया के अनुसार, ये झड़पें लगातार तीसरे दिन शनिवार को तब शुरू हुईं जब कथित तौर पर कंबोडियाई सैनिकों ने थाई सैनिकों पर गोलीबारी की.

पांच कंबोडियाई सैनिक मारे गए- Indian Embassy Advisory

कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय के अंडरसेक्रेटरी और प्रवक्ता माली सोचेटा ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि पांच कंबोडियाई सैनिक मारे गए हैं और 21 घायल हुए हैं. इसके अलावा, ओडर मीन्चे प्रांत में आठ नागरिकों की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हुए हैं.

थाई सेना ने हमलों को दिया विस्तार- Indian Embassy Advisory

कंबोडियाई रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि शनिवार को थाई सेना ने हमलों का विस्तार करते हुए एक और कंबोडियाई प्रांत, पुरसत को भी निशाना बनाया. थाईलैंड की पब्लिक ब्रॉडकास्टिंग सर्विस के अनुसार, झड़पों की शुरुआत शनिवार को तीसरे दिन भी तब हुई जब कंबोडियाई सैनिकों ने थाई सैनिकों पर फायरिंग की, जिसके जवाब में थाई सेना ने कार्रवाई की.

ये भी पढ़ें- यूएन में कंबोडिया ने तत्काल युद्ध विराम की मांग की, कहा- हम भी बिना शर्त शांतिपूर्ण समाधान चाहते हैं

थाई नेवी ने चार जहाजों की एक टास्क फोर्स को काम पर लगाया

थाई रक्षा मंत्रालय के अनुसार, जवाबी कार्रवाई में थाई नेवी ने एक अभियान चलाया, जिसके तहत कंबोडियाई घुसपैठ को तीन महत्वपूर्ण बिंदुओं से पीछे हटाया गया. थाई नेवी ने चार जहाजों की एक टास्क फोर्स को त्राट प्रांत में तैनात किया है ताकि थल सेना को मदद दी जा सके.

इससे पहले शुक्रवार को थाईलैंड स्थित भारतीय दूतावास ने भी भारतीय नागरिकों के लिए एक यात्रा परामर्श जारी किया था, जिसमें उन्हें सतर्क रहने और थाईलैंड की आधिकारिक एजेंसियों से अपडेटेड जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी गई थी.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital