भारत बढ़ती हुई इकोनॉमी
IMF Data On Indian Economy: अमेरिका के बड़बोले राष्ट्रपति अक्सर अपने ही बयानों में घिर जाते हैं. उन्होंने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ का ऐलान किया. इतना ही नहीं उन्होंने इस ऐलान के बाद एक बयान भी दिया जिसमें वो भारत को दोस्त कहकर संबोधित कर रहे हैं. हालांकि, एक और बयान में वह भारत और रूस को डेड इकोनॉमी कह कर संबोधित कर रहे हैं. ट्रंप ने शायद बयान देने से पहले IMF के आंकड़े नहीं पढ़े और देखें होगे. उन्हें यह मालूम होना चाहिए की भारत की डेड इकोनॉमी नहीं है. बल्कि, हमारा हिंदुस्तान कई देशों से आगे और आने वाले समय में और अधिक रफ्तार से बढ़ने वाला है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में भारत और रूस को लेकर एक विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि भारत और रूस की अर्थव्यवस्था ‘डेड’ है और ये देश साथ मिलकर अपनी अर्थव्यवस्था को और नीचे गिरा सकते हैं. अब उनके इसी बयान पर भारत समेत दुनिया में चर्चा और विमर्श होने लगा है.
ट्रंप के बयान का खंडन
स्कॉटिश इतिहासकार विलियम डेलरिम्पल ने ट्रंप के बयान का खंडन किया है. उन्होंने कहा कि भारत एक ‘डेड इकोनॉमी’ नहीं है, बल्कि अमेरिका से दोगुनी रफ्तार से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है. डेलरिम्पल ने आंकड़े भी शेयर किए हैं, जो दिखाते हैं कि भारत अमेरिका से आगे निकल चुका है. साल 2025 और 2026 में भारत के इकोनॉमी विकास दर और तेज होने वाली है.
ये भी पढ़ें: संसद में गूंजा अमेरिकी टैरिफ मुद्दा, पियूष गोयल ने रखा सरकार का पक्ष
आप भी जाने IMF के आंकड़े
इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) के नए वर्ल्ड इकोनॉमिक आंकड़ों के अनुसार, भारत की अर्थव्यवस्था साल 2025 और 2026 में 6.4% की दर से बढ़ने का अनुमान है, जबकि अमेरिका की इकोनॉमी ग्रोथ 1.9% और 2% रहने का अनुमान है. यह आंकड़े साफ बता रहे हैं कि भारत के बढ़ने की रफ्तार दुनिया के कई देशों से ज्यादा होने वाली है.
- ग्लोबल अर्थव्यवस्था के 2025 में 3% की दर से बढ़ने का अनुमान
- विकसित अर्थव्यवस्थाओं की ग्रोथ रेट 2 फीसदी से कम रहने का अनुमान
- भारत के पड़ोसी चीन की ग्रोथ रेट 4.8 फीसदी रहने का अनुमान
भारत पर लगाया 25% टैरिफ
ट्रंप ने भारत से आयात पर आने वाली सभी वस्तुओं पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की है. साथ ही रूसी कच्चे तेल और सैन्य उपकरणों की खरीद पर नाराजगी जाहिर करते हुए जुर्माना लगाने की बात कही है. डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि भारत में किसी भी देश की तुलना में सबसे कठोर और अप्रिय गैर-मौद्रिक व्यापार अवरोध हैं. उन्होंने भारत के टैरिफ को दुनिया में सबसे ज्यादा बताया है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
