50 के बाद एक्सरसाइज (Exercise after 50) है बेहद जरूरी; जानें कौन से व्यायाम महिलाओं के स्वास्थ्य (women's health) को बेहतर बनाते हैं और मेनोपॉज में राहत देते हैं। अपनाएं ये फिटनेस टिप्स (fitness tips) और पाएं एक स्वस्थ जीवनशैली।
Healthy Foods: अगर आपने 50 की उम्र से पहले नियमित रूप से एक्सरसाइज की है, तो यह बहुत अच्छी बात है. लेकिन अगर अब तक आपने फिजिकल एक्टिविटी की आदत नहीं बनाई है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. आज हम आपके लिए कुछ ऐसे एक्सरसाइज लेकर आए है जिससे आप 50 की उम्र में भी एक्टिव रह सकती है. चलिए आपको बताते हैं इसके बारे में.
मेनोपॉज़ के लक्षणों में मिल सकती है राहत
रोज़ाना हल्की या मध्यम एक्सरसाइज करने से मेनोपॉज़ के दौरान आने वाली कई समस्याएं कम हो सकती हैं. जैसे—बार-बार गर्मी लगना, जोड़ों का दर्द, और नींद की कमी. एक्टिव रहना महिलाओं को न केवल मानसिक रूप से बेहतर महसूस कराता है, बल्कि यह हार्मोनल बदलावों से भी निपटने में मदद करता है.
बढ़ती उम्र में बढ़ते हैं कई बीमारियों के खतरे
जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, शरीर में कई बदलाव आते हैं और कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है. हृदय रोग, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं. लेकिन एक्सरसाइज से इन बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम किया जा सकता है. यह आपकी बायोलॉजिकल एज यानी जैविक उम्र को कम करने में भी मदद कर सकती है. हो सकता है आपकी असली उम्र 55 हो, लेकिन नियमित व्यायाम से शरीर 35 साल जैसा फील कर सकता है. ध्यान रहे अगर कोई पुरानी बीमारी है, तो एक्सरसाइज शुरू करने से पहले डॉक्टर से ज़रूर सलाह लें.
एक्सरसाइज के फायदे क्या हैं?
- वजन नियंत्रण में रहता है
- पेट की चर्बी घटती है
- दिल स्वस्थ रहता है
- नींद में सुधार आता है
- मूड अच्छा रहता है
- शरीर में लचीलापन बना रहता है
- हड्डियां मजबूत होती हैं
महिलाओं के लिए ये एक्सरसाइज सबसे ज्यादा फायदेमंद
एरोबिक एक्सरसाइज
चलना, ब्रिस्क वॉकिंग, जॉगिंग, तैराकी और डांस जैसे व्यायाम दिल को मजबूत बनाते हैं और वजन कंट्रोल में रखते हैं.
स्ट्रेंथ ट्रेनिंग
इससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं, हड्डियां टिकाऊ बनती हैं और शरीर का पोस्चर भी सुधरता है.
स्ट्रेचिंग
लचीलापन बढ़ाती है और जोड़ों को हेल्दी बनाए रखती है. योग और पिलेट्स इसमें बहुत मददगार हैं.
कितनी देर और कितने दिन करें?
हफ्ते में कम से कम 3 से 4 दिन, हर दिन 20 मिनट या उससे ज्यादा समय फिजिकल एक्टिविटी को दें. शुरुआत धीरे-धीरे करें और शरीर के मुताबिक रूटीन बनाएं. अगर आप 50 पार हैं तो एक्टिव रहना और एक्सरसाइज को रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा बनाना आपके लिए सबसे अहम और फायदेमंद फैसला हो सकता है. सेहत को नजरअंदाज न करें अभी शुरुआत करें, क्योंकि बेहतर जीवन की कोई उम्र नहीं होती.
Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


