Bharat Express DD Free Dish

Manifest Your Way to Success: मानसिक स्वास्थ्य के लिए नोएडा में खास वर्कशॉप, फेलिक्स हॉस्पिटल की सकारात्मक पहल

Manifest Your Way to Success: नोएडा में ‘मैनिफेस्ट योर वे टू सक्सेस’ वर्कशॉप के जरिए मानसिक स्वास्थ्य और सकारात्मक सोच को लेकर लोगों को जागरूक किया गया.

felix hospital noida
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Felix Hospitals Noida event: उत्‍तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-91 स्थित पंचशील बालक इंटर कॉलेज में रविवार, 3 अगस्त को फेलिक्स हॉस्पिटल्स द्वारा ‘मैनिफेस्ट योर वे टू सक्सेस’ वर्कशॉप का आयोजन किया गया. इस एक दिवसीय आध्यात्मिक कार्यक्रम का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य को मज़बूत करना और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार करना था.

चीफ गेस्‍ट MLA पंकज सिंह ने डाला प्रकाश

इस कार्यक्रम में नोएडा विधायक और उत्तर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष पंकज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आधुनिक जीवनशैली में मानसिक संतुलन बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती बन चुका है. उन्होंने फेलिक्स हॉस्पिटल्स की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए एक मील का पत्थर बताया.

आध्यात्मिक गुरु श्रेयांस डागा का मार्गदर्शन

वर्कशॉप का संचालन पिरामिड वैली इंटरनेशनल के चेयरमैन और प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु श्रेयांस डागा ने किया. उन्होंने ध्यान, साधना और ब्रीदवर्क के जरिए प्रतिभागियों को आत्मशक्ति पहचानने के व्यावहारिक तरीके सिखाए. उन्होंने बताया कि सकारात्मक सोच न केवल करियर में, बल्कि पारिवारिक और सामाजिक जीवन में भी नई ऊर्जा का संचार करती है.

Felix चेयरमैन डॉ. डी.के. गुप्ता का संबोधन

फेलिक्स हॉस्पिटल्स के चेयरमैन डॉ. डी.के. गुप्ता ने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखना बेहद ज़रूरी है. उन्होंने बताया कि इस वर्कशॉप के ज़रिए प्रतिभागियों को प्राचीन ध्यान विधियों से मानसिक शांति और आंतरिक संतुलन की ओर प्रेरित किया गया.

गुरु श्रेयांस डागा ने बताया कि केवल 10 मिनट का नियमित ध्यान भी दिन को ऊर्जावान बना सकता है. श्वास-प्रश्वास की साधना से तनाव कम होता है, एकाग्रता बढ़ती है और नींद की गुणवत्ता सुधरती है. उन्होंने कहा कि हमारा मस्तिष्क वही बनाता है जो हम सोचते हैं, इसलिए सोच को सकारात्मक बनाना जरूरी है.

प्रतिभागियों ने दी सकारात्मक प्रतिक्रिया

वर्कशॉप में 500 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया, जिसमें युवा, प्रोफेशनल्स, गृहिणियां और वरिष्ठ नागरिक शामिल रहे. प्रतिभागियों ने गाइडेड मेडिटेशन और ब्रीदवर्क सत्रों का अनुभव किया और कार्यक्रम को उपयोगी बताया. कई प्रतिभागियों ने अपने व्यक्तिगत सवाल भी पूछे, जिनका श्रेयांस डागा ने सहज भाषा में उत्तर दिया.

ध्यान हमें भीतरी शक्ति से जोड़ता है: डॉ. रश्मि

कार्यक्रम के अंत में फेलिक्स हॉस्पिटल्स की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. रश्मि गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया और कहा कि ध्यान न केवल मानसिक शांति देता है बल्कि हमें अपनी भीतरी शक्ति से जोड़ता है. उन्होंने भविष्य में इस तरह की और वर्कशॉप्स आयोजित करने की बात कही.

यह भी पढ़िए: Felix Hospital: स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए फेलिक्स हॉस्पिटल को मिला सम्मान



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read