Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

नई साड़ी नहीं दिलाने पर छात्रा ने की आत्महत्या, फ्रेशर्स पार्टी के लिए थी जिद

आंध्र प्रदेश के सत्य साईं जिले से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. धर्मावरम बालाजी नगर की रहने वाली इंटरमीडिएट की छात्रा उषा ने सिर्फ इसलिए आत्महत्या (Suicide) कर ली क्योंकि उसकी मां ने फ्रेशर्स पार्टी के लिए नई साड़ी दिलाने से मना कर दिया था.

Suicide: नई साड़ी नहीं दिलाने पर छात्रा ने की आत्महत्या, फ्रेशर्स पार्टी के लिए थी जिद - भारत एक्सप्रेस

Suicide case: आंध्र प्रदेश के सत्य साईं जिले से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. धर्मावरम बालाजी नगर की रहने वाली इंटरमीडिएट की छात्रा उषा ने सिर्फ इसलिए आत्महत्या कर ली क्योंकि उसकी मां ने फ्रेशर्स पार्टी के लिए नई साड़ी दिलाने से मना कर दिया था. यह घटना आज की युवा पीढ़ी की मानसिकता और भावनात्मक अस्थिरता पर गंभीर सवाल खड़े करती है.

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, उषा एक स्थानीय कॉलेज में इंटर द्वितीय वर्ष की छात्रा थी. कॉलेज में फ्रेशर्स डे पार्टी का आयोजन होने वाला था जिसमें वह नए कपड़े पहनकर शामिल होना चाहती थी. उसने अपनी मां से कई बार नई साड़ी की मांग की लेकिन घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण मां ने साड़ी दिलाने से इनकार कर दिया. इससे उषा बेहद परेशान हो गई.

पुरानी साड़ी से फंदा

उषा को यह बात खल रही थी कि उसकी सभी सहेलियां नई साड़ी पहनकर पार्टी में जाएंगी और वह पुरानी साड़ी में कैसे जाएगी. इसी मानसिक तनाव में उसने घर पर एक पुरानी साड़ी से फंदा बनाकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. जब उसकी मां घर लौटी और बेटी को इस हालत में देखा तो वह सदमे में चली गई और फूट-फूट कर रोने लगी.

इसे भी पढ़ें- भारत-अमेरिका ट्रेड वार के बीच 7 वर्ष बाद चीन जाएंगे PM Modi, SCO समिट में होगी जिनपिंग से मुलाकात

घटना पूरे समाज के लिए चेतावनी

यह घटना किसी एक परिवार के लिए नहीं बल्कि पूरे समाज के लिए एक चेतावनी है. पता नहीं आजकल के युवाओं को क्या हो गया है कि वे छोटी-छोटी बातों पर बड़े कदम उठा रहे हैं. ये बेहद ही चिंताजनक है. प्यार में नाकामी, माता-पिता की डांट, या कोई छोटी सी मांग पूरी न होने पर आत्महत्या जैसे फैसले लेना मानसिक रूप से अस्थिरता को दर्शाता है.

बच्चों को भावनात्मक रूप से मजबूत बनाने की जरूरत

समाज, स्कूल और परिवार को मिलकर बच्चों को भावनात्मक रूप से मजबूत बनाने की जरूरत है. उन्हें यह समझाना जरूरी है कि जीवन की हर समस्या का समाधान आत्महत्या नहीं है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest