Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

वोट चोरी के आरोपों पर कर्नाटक के मुख्य चुनाव अधिकारी का राहुल गांधी को नोटिस, दस्तावेज उपलब्ध कराने का निर्देश

कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को नई दिल्ली में 7 अगस्त को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाए गए आरोपों की जांच के लिए दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए पत्र भेजा है.

Rahul Gandhi

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की ओर से लगातार चुनाव आयोग पर ‘वोट चोरी’ के आरोप लगाए जा रहे हैं. इसे लेकर कर्नाटक चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को नोटिस भेजा है. कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को नई दिल्ली में 7 अगस्त को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाए गए आरोपों की जांच के लिए दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए पत्र भेजा है.

इस पत्र में कहा गया है कि आपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आपके प्रेजेंटेशन में दिखाए गए दस्तावेज भारत के चुनाव आयोग के रिकॉर्ड से हैं. आपने कहा है कि यह चुनाव आयोग का डेटा है. आपने यह भी कहा है कि मतदान अधिकारी द्वारा दिए गए रिकॉर्ड के अनुसार, शकुन रानी ने दो बार मतदान किया है.

ईसीआई कार्यालय के अनुसार, पूछताछ करने पर शकुन रानी ने बताया कि उन्होंने सिर्फ एक बार मतदान किया है, दो बार नहीं, जैसा कि आपने आरोप लगाया है. आपसे अनुरोध है कि वे प्रासंगिक दस्तावेज उपलब्ध कराएं, जिनके आधार पर आपने यह निष्कर्ष निकाला है कि शकुन रानी या किसी अन्य ने दो बार मतदान किया है, ताकि इस कार्यालय द्वारा विस्तृत जांच की जा सके.

बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि हमने कर्नाटक की एक विधानसभा महादेवापुरा क्षेत्र की जांच की और पाया कि यहां 1,00,250 वोटों की चोरी की गई. इसके लिए राहुल गांधी ने पांच तरीके बताए थे.

पांच तरीकों से ये फर्जी वोट लिस्ट में जोड़े गए.

  • 11,965 डुप्लीकेट वोटर बनाए गए.
  • 40,009 फर्जी पतों का इस्तेमाल हुआ.
  • 10,452 वोटर बड़ी संख्या में एक ही पते पर रजिस्टर किए गए.
  • 4,132 वोटर बिना फोटो या अवैध फोटो के साथ जोड़े गए.
  • 33,692 नए वोटर फॉर्म-6 का गलत इस्तेमाल कर जोड़े गए.

राहुल गांधी ने कहा था कि ‘वोट चोरी’ सिर्फ एक चुनावी घोटाला नहीं है, यह संविधान और लोकतंत्र के साथ किया गया बड़ा धोखा है. देश के गुनहगार सुन लें, वक्त बदलेगा, सजा जरूर मिलेगी.


ये भी पढ़ें: “कुछ लोग खुद को दुनिया का बॉस समझते हैं, उन्हें भारत की तरक्की पसंद नहीं”, राजनाथ सिंह का बड़ा बयान


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital