केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बेंगलुरु में नम्मा मेट्रो येलो लाइन और तीन नई वंदे भारत ट्रेनों के उद्घाटन पर कर्नाटक के लोगों को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि ये विकास परियोजनाएँ देश में आधुनिक और कुशल यात्रा प्रणाली को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होंगी.
गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बेंगलुरु में नम्मा मेट्रो येलो लाइन और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने पर कर्नाटक के लोगों को बधाई. बेंगलुरु-बेलगावी, अमृतसर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा और नागपुर-पुणे को जोड़ने वाली तीन वंदे भारत ट्रेनें यात्रा को और अधिक स्मार्ट, तेज़ और कुशल बनाकर हमारी विकास यात्रा को गति प्रदान करेंगी. इस बीच, बेंगलुरु में नई मेट्रो लाइन बिना किसी रुकावट के यात्रा के समय को और कम करेगी.”
Congratulations to the people of Karnataka on the flagging off of the Namma Metro Yellow Line and the Vande Bharat Express train in Bengaluru by PM Shri @narendramodi Ji today.
Three Vande Bharat trains connecting Bengaluru-Belagavi, Amritsar-Shri Mata Vaishno Devi Katra and… pic.twitter.com/y2tlHYIwoA
— Amit Shah (@AmitShah) August 10, 2025
पीएम मोदी ने येलो लाइन का किया उद्घाटन
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बेंगलुरु के रागीगुडा मेट्रो स्टेशन से नम्मा मेट्रो की येलो लाइन का उद्घाटन किया, जो आरवी रोड से भूमि सुंदरा तक लगभग 19 किलोमीटर की दूरी तय करती है. इसके साथ ही उन्होंने बेंगलुरु-बेलगावी, अमृतसर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा और नागपुर-पुणे को जोड़ने वाली तीन नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई.
इसके अलावा, पीएम मोदी ने बेंगलुरु मेट्रो के तीसरे चरण की आधारशिला भी रखी. इन परियोजनाओं का उद्देश्य अधिक आरामदायक, सुरक्षित और तेज़ यात्रा प्रदान करना है. नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ मिलेंगी. सरकार का दावा है कि ये आधुनिक रेल और मेट्रो नेटवर्क न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देंगे, बल्कि रोज़गार के नए अवसर भी पैदा करेंगे.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



