Bharat Express DD Free Dish

Independence Day 2025 पर मनाएं स्वाद और देशभक्ति का संगम, पेश हैं 5 तिरंगा-प्रेरित स्वादिष्ट रेसिपी

Independence Day 2025 के मौके पर खाने में भी तिरंगे की खूबसूरती और भावना को शामिल करें. ये 5 तिरंगा-प्रेरित रेसिपी आपके जश्न को स्वाद और रंगों से भर देंगी.

भारत कल अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2025) मनाने जा रहा है. ऐसे में देशभक्ति के रंगों से सजे तिरंगे को सिर्फ झंडे तक सीमित क्यों रखें? इस बार अपने खाने में भी तिरंगे की खूबसूरती और भावना को शामिल करें. चाहे आप परिवार के साथ घर पर हों या दोस्तों के साथ कोई छोटी सी पार्टी कर रहे हों, ये 5 तिरंगा-प्रेरित रेसिपी आपके जश्न को स्वाद और रंगों से भर देंगी.

तिरंगा पुलाव

तीन रंगों में सजा यह पुलाव दिखने में जितना सुंदर है खाने में उतना ही स्वादिष्ट है. केसर से रंगा नारंगी चावल, पालक से बना हरा चावल और सादा सफेद चावल तीनों को परतों में सजाएं. इसमें पनीर या सब्जियां मिलाकर इसे और पौष्टिक बनाएं.

तिरंगा इडली

दक्षिण भारतीय स्वाद के साथ देशभक्ति का तड़का. इडली के बैटर को तीन हिस्सों में बांटें- एक में हल्दी, दूसरे में पालक या पुदीना पेस्ट और तीसरा सादा रखें. इन्हें एक साथ स्टीम करें और नारियल चटनी व सांभर के साथ परोसें.

तिरंगा सैंडविच

इसे भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस 2025 पर 1,090 पुलिस, फायर, होमगार्ड और सुधार सेवाओं के कर्मियों को सम्मान

तीन रंगों की तीन गाजर-टमाटर से नारंगी, खीरा-पालक से हरा और चीज या मेयोनेज से सफेद परतें. इन्हें त्रिकोण आकार में काटें और बच्चों से लेकर बड़ों तक सबका दिल जीत लें.

तिरंगा पनीर टिक्का

पनीर के टुकड़ों को तीन अलग-अलग केसर, पालक और दही मेरिनेशन में डुबोएं. ग्रिल करें और पुदीना चटनी के साथ परोसें. स्वाद और रंग दोनों में परफेक्ट होगा.

 

तिरंगा खीर

मीठे के बिना कोई जश्न अधूरा है. चावल की खीर को तीन हिस्सों में बांटें फिर केसर, माचा और नारियल दूध से रंग भरें. परतों में सजाएं और ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालें.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read