Urdu Conclave 2026

ये कैसा इश्क है! युवक ने साथ मरने का वादा कर प्रेमिका को खिलाया जहर, हालत बिगड़ने पर खुद हुआ फरार

13 अगस्त को किशोरी की सगाई होनी थी. ये बात जब लड़के को पता चली, तो उसने लड़की को मिलने के लिए बुलाया.

Girlfriend

प्रतीकात्मक तस्वीर.

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेम प्रसंग में एक किशोरी (girlfriend) ने अपने प्रेमी के बहकावे में आकर जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई. मृतका के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल, पूरा मामला पश्चिम शरीरा थाना इलाके के शरीरा गांव की है. गांव के ही रहने वाली एक किशोरी का उसके पड़ोसी श्याम बाबू के साथ कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस बात की भनक जब किशोरी (girlfriend) के घरवालों को लगी, तो उन्होंने दोनों के मिलने-जुलने पर रोक लगा दी. जब किशोरी नहीं मानी, तो घरवालों ने उसकी शादी कहीं दूसरी जगह तय कर दी.

girlfriend को जहर खिलाने के बाद प्रेमी फरार

13 अगस्त को किशोरी की सगाई होनी थी. ये बात जब लड़के को पता चली, तो उसने लड़की को मिलने के लिए बुलाया. मुलाकात के दौरान युवक ने किशोरी (girlfriend) को बहला-फुसलाकर आत्महत्या करने के लिए राजी कर लिया. युवक ने उसे भरोसा दिलाया कि दोनों जहर खाकर आत्महत्या करेंगे. इसके बाद युवक ने पहले उसे जहर खिला दिया. जब उसकी हालत बिगड़ने लगी, तो युवक वहां से फरार हो गया.

जब परिजनों की इसकी सूचना मिली, तो उन्होंने आनन-फानन में किशोरी (girlfriend) को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. हालांकि उसे ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

यह भी पढ़ें- यमन में मौत की सजा पाने वाली केरल की नर्स निमिषा प्रिया की मौत की सजा के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 8 सप्ताह बाद करेगा सुनवाई

मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी श्याम बाबू के खिलाफ कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया. मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी जेपी पांडेय ने बताया कि आरोपी को परिजनों की शिकायत के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है. न्यायालय में पेश करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read