Bharat Express DD Free Dish

UP News: इंस्टाग्राम पर आखिरी वीडियो के बाद महिला ने की खुदकुशी, प्रेमी फरार

UP News: कानपुर के नौबस्ता इलाके में रहने वाली अंजली राजपूत ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो पोस्ट करने के कुछ देर बाद खुदकुशी कर ली.

UP News: इंस्टाग्राम पर आखिरी वीडियो के बाद महिला ने की खुदकुशी

UP News: कानपुर के नौबस्ता इलाके में रहने वाली अंजली राजपूत ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो पोस्ट करने के कुछ देर बाद खुदकुशी कर ली. वीडियो में बैकग्राउंड में एक दर्दभरी आवाज सुनाई देती है. “जब तक कोई सुसाइड न कर ले तब तक लोग मानते कहां हैं कि मरने वाला कितने दर्द में था.” यह वीडियो उसकी मानसिक स्थिति को साफ दिखाता है.

ऑटो ड्राइवर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी

अंजली पिछले पांच महीने से ऑटो ड्राइवर आकाश गौतम के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. अंजली का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. वहीं उसका प्रेमी आकाश गौतम घटना के बाद से फरार है.

परिवार वालों का क्या कहना है?

परिवार वालों ने बताया कि अंजली पहले नौबस्ता के ही एक पेंटर आकाश गुप्ता से प्रेम विवाह कर चुकी थी. उनके दो बच्चे भी हुए. जिनका नाम आर्यन और आर्य है लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय नहीं चला. पति ने बच्चों को अपने पास रख लिया और अंजली को छोड़ दिया. इसके बाद अंजली मानसिक रूप से काफी टूट गई थी. परिवार भी उसकी शादी से खुश नहीं था और उन्होंने उससे रिश्ते खत्म कर लिए थे.

बड़ी बहन ने क्या बताया?

अंजली की बड़ी बहन ने बताया कि वह अक्सर बच्चों को याद करके रोती थी और अपने दर्द को बहन से साझा करती थी. उसे लगता था कि उसका पति उसे समझ नहीं पा रहा है और उसकी तकलीफों को नजरअंदाज कर रहा है. पति को शक था कि अंजली के कई लोगों से संबंध हैं इसी वजह से उसने उसे छोड़ दिया.

घटना वाले दिन क्या हुआ?

घटना वाले दिन जब अंजली सुबह दिखाई नहीं दी तो पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया. कोई जवाब न मिलने पर पुलिस को बुलाया गया. दरवाजा तोड़ने पर अंजली का शव फंदे से लटका मिला.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read