Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कौन हैं मनिका विश्वकर्मा? जिन्होंने Miss Universe India 2025 में रचा इतिहास, जानें उनकी सफलता की कहानी

जयपुर में आयोजित हुए मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 में मनिका विश्वकर्मा ने जीत हासिल की और प्रतियोगिता की विनर बनीं.अब उनकी निगाहें थाईलैंड में होने वाली 74वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता पर हैं. चलिए जानते हैं कौन हैं मनिका विश्वकर्मा

Miss Universe India 2025

Miss Universe India 2025: मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 (Miss Universe India 2025) का आयोजन सोमवार रात जयपुर में हुआ था, जहां पूरे देश से आई 48 प्रतिभागियों ने इस खिताब के लिए मुकाबला किया था. मुकाबले में एक से एक प्रतियोगी शामिल हुए, लेकिन इसमें राजस्थान की बेटी मनिका विश्वकर्मा मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 बनीं. उन्होंने अपनी शालीनता, आत्मविश्वास और खूबसूरती से बाकी सभी प्रतियोगियों को पीछे छोड़ दिया. अब मनिका नवंबर में थाईलैंड में होने वाले 74वें मिस यूनिवर्स पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. ये जीत उनके लिए ही नहीं बल्कि पूरे राजस्थाने और देश के लिए गर्व का पल है. ऐसे में चलिए बताते हैं कौन हैं मनिका विश्वकर्मा औप इनके जीवन से जुड़ी कुछ जरूरी बातें.

मनिका विश्वकर्मा का जन्म राजस्थान के श्रीनगर में हुआ लेकिन वर्तमान में वह दिल्ली में रहती हैं. वह पॉलिटिकल साइंस और इकोनॉमिक्स की फाइनल ईयर की छात्रा है. मनिका ने पिछले साल मिस यूनिवर्स राजस्थान का खिताब जीता था जिसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित की.

मनिका केवल एक सुंदर चेहरा ही नहीं बल्कि एक समाजसेवी और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए भी काफी काम कर रही है. वह न्यूरोनोवा नाम के एक प्लेटफॉर्म की संस्थापक है जो न्यीरोडायवर्जेंट लोगों के लिए जागरूकता फैलाता है. उनका मानना है कि एडीएचडी जैसी स्थितियों को विकार नहीं बल्कि एक अलग तरह की मानसिक क्षमता के रूप में देखना चाहिए.

मनिका ने विदेश मंत्रालय के तहत BIMSTEC Sewocon में भारत का प्रतिनिधित्व किया है. एक प्रशिक्षित NCC कैडेट, क्लासिकल डांसर और आर्टिस्ट होने के साथ-साथ वह एक बेहतरीन स्पीकर भी हैं. उन्हें ललित कला अकादमी और जेजे स्कूल ऑफ आर्ट्स द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है.

जीत के बाद उन्होंने कहा कि संघर्ष के बजाय हमारे पास तैयारी का एक सफर है. मेरा सफर मेरे शहर गंगानगर से शुरु हुआ. मैं दिल्ली आई और इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट की तैयारी की. हमें अपने अंदर आत्मविश्वास और साहस जगाना होगा.

ये शाम सिर्फ प्रतियोगिता तक सीमित नहीं रही बल्कि मनोरंजन से भी भरपूर थी. प्रतियोगियों ने मंच पर कई सुपरहिट गानों जैसे धीरे धीरे से मेरी जिंदगी में आना राहों में उनसे मुलाकात हो गई और तुझे देखा तो ये जाना सनम पर शानदार प्रस्तुति दी थी. जब सैयारा और 'दमादम मस्त कलंदर' जैसे गाने बजे, तो पूरा माहौल झूम उठा और लोग गानों पर झूमने लगे.

बता दें, यह शानदार इवेंट जयपुर के सीतापुरा में हुआ था, जहां हजारों लोग उपस्थित थे. इस आयोजन को निखिल आनंद, अभिनेत्री और मिस यूनिवर्स इंडिया 2015 उर्वशी रौतेला और फिल्म निर्माता फरहाद सामजी ने जज किया था. वहीं, निखिल ने बताया कि जयपुर में ये इवेंट इसलिए बनाया गया है ताकि इस आयोजन के जरिए शहर की समृद्ध कला और संस्कृति को दिखाया जा सके.

ये भी पढ़ें: 70 के दशक की वो सबसे मंहगी एक्ट्रेस जो जन्म से थी मुस्लिम, हिंदू नाम से मिला हिंदी सिनेमा में पहचान

Also Follow Bharat Express on Instagram 

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital