Bharat Express DD Free Dish

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराजा बीर बिक्रम किशोर मानकिया बहादुर जी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री ने कहा कि त्रिपुरा के विकास में महाराजा के अद्वितीय प्रयासों को सदैव याद रखा जाएगा. महाराजा का जनसेवा के प्रति जुनून, गरीबों को सशक्त बनाने की उनकी प्रतिबद्धता और सामाजिक विकास के प्रति उनका समर्पण सभी को प्रेरित करता रहेगा.

Amit Shah

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराजा बीर बिक्रम किशोर मानकिया बहादुर जी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की. प्रधानमंत्री ने कहा कि त्रिपुरा के विकास में महाराजा के अद्वितीय प्रयासों को सदैव याद रखा जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि महाराजा का जनसेवा के प्रति जुनून, गरीबों को सशक्त बनाने की उनकी प्रतिबद्धता और सामाजिक विकास के प्रति उनका समर्पण सभी को प्रेरित करता रहेगा.

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “महाराजा बीर बिक्रम किशोर मानकिया बहादुर जी को उनकी जयंती पर नमन. त्रिपुरा के विकास में उनके अनुकरणीय प्रयासों के लिए उन्हें सदैव सराहा जाएगा. जनसेवा के प्रति उनका जुनून, गरीबों को सशक्त बनाने की उनकी प्रतिबद्धता और सामाजिक विकास के प्रति उनका समर्पण हमें प्रेरित करता रहेगा.”

आधुनिक त्रिपुरा के निर्माता: अमित शाह

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी महाराजा बीर बिक्रम किशोर मानकिया बहादुर जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें याद किया. उन्होंने लिखा: “महाराजा बीर बिक्रम किशोर मानकिया बहादुर जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि. उन्हें ‘आधुनिक त्रिपुरा के निर्माता’ के रूप में याद किया जाता है, जिनके शिक्षा, बुनियादी ढाँचे और शासन में दूरदर्शी सुधारों ने राज्य के विकास को एक नई दिशा दी. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.”

महाराजा बीर बिक्रम की विरासत

महाराजा बीर बिक्रम किशोर मानकिया बहादुर जी को त्रिपुरा के ‘आधुनिक निर्माता’ के रूप में जाना जाता है. उनकी दूरदर्शी नीतियों और सुधारों ने न केवल शिक्षा और बुनियादी ढाँचे का मार्ग प्रशस्त किया, बल्कि जन कल्याण के लिए भी मील के पत्थर स्थापित किए. आज, केंद्र और राज्य सरकारें उनके सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read