Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

CRPF-ITBP के रहे DG, अब बनेंगे डिप्टी NSA, जानें कौन हैं अनीश दयाल सिंह?

भारत के डिप्टी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (NSA) के रूप में अनीश दयाल सिंह की नियुक्ति की गई है. उनके पास सुरक्षा के मामले में तीन दशक का अनुभव है. आइये जानें उनके बारे में पूरी डिटेल.

Anish Dayal Singh Deputy NSA

अनीश दयाल सिंह

देश की सुरक्षा और रणनीतिक मामलों में एक नया चेहरा सामने आया है, जिसके कंधों पर अब भारत को आंतरिक और बाहरी चुनौतियों से बचाने की बड़ी जिम्मेदारी है. तीन दशक से अधिक के बेजोड़ अनुभव के साथ, आईपीएस अधिकारी अनीश दयाल सिंह को भारत का नया डिप्टी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइज़र (NSA) नियुक्त किया गया है. यह सिर्फ एक पदोन्नति नहीं है, बल्कि भारत की सुरक्षा नीतियों को और मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम है. सीआरपीएफ और आईटीबीपी जैसे शीर्ष बलों का नेतृत्व कर चुके अनीश दयाल सिंह, अब राष्ट्रीय सुरक्षा के जटिल मोर्चों पर अपनी विशेषज्ञता का उपयोग करेंगे.

अनीश दयाल सिंह, 1988 बैच के मणिपुर कैडर के आईपीएस अधिकारी है. उन्हें डिप्टी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (NSA) के रूप में नियुक्त किया गया है. उनके पास तीन दशक से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने सीआरपीएफ और आईटीबीपी जैसे अग्रणी सुरक्षा बलों के महानिदेशक के रूप में कार्य किया है.

अनीश दयाल सिंह का करियर

  • सीआरपीएफ के महानिदेशक: उन्होंने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों में अहम योगदान दिया.
  • आईटीबीपी के महानिदेशक: उन्होंने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के महानिदेशक के रूप में कार्य किया.
  • एसएसबी के महानिदेशक (अतिरिक्त प्रभार): उन्होंने सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक के रूप में अतिरिक्त प्रभार संभाला.

नई भूमिका और जिम्मेदारियां

डिप्टी NSA के रूप में, अनीश दयाल सिंह नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजीत डोभाल के साथ मिलकर काम करेंगे. उनकी जिम्मेदारियों में शामिल हैं. उनका काम देश की नेशनल सिक्योरिटी से जुड़े अहम मुद्दों पर स्ट्रैटेजिक एडवाइस देना होगा. खासतौर पर काउंटर-इंसर्जेंसी और काउंटर-टेररिज़्म में उनकी विशेषज्ञता भारत की सुरक्षा नीतियों को दिशा देने में अहम योगदान देगी.

  • वे देश की सुरक्षा नीतियों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.
  • उनकी विशेषज्ञता आतंकवाद और उग्रवाद जैसे खतरों से निपटने में महत्वपूर्ण होगी.
  • वे साइबर सुरक्षा और आंतरिक खतरों के प्रबंधन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.
  • वे इंटेलिजेंस ब्यूरो और रिसर्च एंड एनालिसिस विंग जैसी अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ नजदीकी समन्वय करेंगे.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी की योजनाओं का दिख रहा असर, मछली उत्पादन में हुई 104% की बढ़ोतरी

क्या है नियुक्ति का महत्व?

अनीश दयाल सिंह की नियुक्ति भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा फ्रेमवर्क को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. उनके अनुभव और विशेषज्ञता से देश की सुरक्षा नीतियां और भी मजबूत और प्रभावी बनेंगी. यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब देश में राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा चलल रही है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital