Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज पर सरगी का क्या है महत्व, जाने शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि

हरतालिका तीज का त्योहार भाद्रपद मास की तृतीय तिथि को मनाया जाता है. हरतालिका तीज का व्रत सभी तीज के व्रत में सबसे कठिन माना जाता है क्योंकि यह व्रत निर्जला रखा जाता है. ये व्रत महिलाओं के लिए बहुत महत्व रखता है.

Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज का त्योहार भाद्रपद मास की तृतीय तिथि को मनाया जाता है. हरतालिका तीज का व्रत सभी तीज के व्रत में सबसे कठिन माना जाता है क्योंकि यह व्रत निर्जला रखा जाता है. ये व्रत महिलाओं के लिए बहुत महत्व रखता है. तो आइए जानते है इसके हरतालिका तीज पर सरगी का महत्व और इसके शुभ मुहूर्त एवं पूजा की विधि के बारे में.

इस बार हरतालिका तीज का व्रत 26 अगस्त 2025 यानी कल को रखा जाएगा. इस व्रत को महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र के लिए रखती है जो विवाहित महिलाओं के लिए बहुत ज्यादा महत्व रखता है. इसमें महिलाएं निर्जला व्रत रखती है.

इस बार हरतालिका तीज का व्रत 26 अगस्त 2025 यानी कल को रखा जाएगा. इस व्रत को महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र के लिए रखती है जो विवाहित महिलाओं के लिए बहुत ज्यादा महत्व रखता है. इसमें महिलाएं निर्जला व्रत रखती है.

सरगी में मुख्य रूप से फल, मिठाई, सूखे मेवे, कपड़े और सिंगार की चीजें रखी जाती हैं जिसे एक तरह का आशीर्वाद एवं स्नेह का प्रतीक माना जाता है.

हरतालिका तीज के व्रत में सरगी ब्रह्म मुहूर्त में लेना बहुत ही शुभ माना जाता है. इस सरगी को सूर्योदय से पहले खाकर ही महिलाएं अपने व्रत को शुरू करती है जिसके बाद वो पूरे दिन बिना खाये निर्जला व्रत रखती है.

इस बार सरगी का शुभ मुहूर्त सुबह 4 बजकर 27 मिनट से लेकर सुबह 5 बजकर 12 मिनट तक रहने वाला है जो कुल 44 मिनट को होगा. इस बीच चाहे जब महिलाएं सरगी ग्रहण कर अपने व्रत की शुरुआत कर सकती है.

हरतालिका तीज पर ग्रहण करने वाली सरगी की थाली में फल, मिठाई, सुखे मेवे, फेणी आदि खाने की चीजें शामिल होती हैं. इसके अलावा, इसमें सिंदूर, 16 श्रृंगार की सामग्री, हरे लाल रंग कपड़े आदि शामिल होते हैं.

ये भी पढ़ें:तीज पर पाना चाहती है रॉयल और एलिगेंट लुक तो साड़ी के साथ ट्राई करें ये 5 लेटेस्ट बन हेयरस्टाइल, तारीफ करते नहीं थकेंगे लोग

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital