Urdu Conclave 2026

हिंदुओं के लिए नर्क बना बांग्लादेश! हर महीने इतनी हिंदू महिलाओं के साथ हो रहे रेप, मोहम्मद यूनुस सरकार खामोश

Bangladesh Hindu Girl Raped: बांग्लादेश में 17 साल की हिंदू लड़की सपना रानी की हत्या कर दी गई. इतना ही नहीं लड़की की हत्या कर दरिदों ने उसके शव को नदी में फेंक दिया. आज सुबह सपना का शव नदी में तैरता हुआ मिला.

Bangladesh Hindu Girl Raped: हिंदुओं के लिये नर्क बना बांग्लादेश

Bangladesh Hindu Girl Raped: बांग्लादेश में जब से मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार सत्ता में आई है, तब से बांग्लादेश हिंदुओं के लिये जहन्नुम बन गया है. आए दिन बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ बर्बरता और हिंसा हो रही है. पर वहां की सरकार इसपर आंखें बंद कर रखी है. अब एक बार फिर बांग्लादेश से चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है.

जहां एक 17 साल की हिंदू लड़की सपना रानी की हत्या कर दी गई. इतना ही नहीं लड़की की हत्या कर दरिदों ने उसके शव को नदी में फेंक दिया. आज सुबह सपना का शव नदी में तैरता हुआ मिला. आशंका जताई जा रही है कि सपना की रेप के बाद हत्या की गई है.

परिजनों ने पुलिस पर लगाये गंभीर आरोप

सपना के परिजनों ने वहां की पुलिस पर गंभीर आरोप लगाये हैं. सपना के परिजनों ने बताया है कि कुछ दिनों पहले सपना अचानक लापता हो गई. जिसकी खूब खोजबीन की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया.

शिकायत के बाद भी पुलिस रही खामोश

परिजनों ने बताया कि, जब सपना का कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने इसकी शिकायत स्थानीय थाने में जाकर करा दी, लेकिन पुलिस ने इस मामले में कुछ भी नहीं किया. आज उसका शव नदी से निकाला गया है.

लड़की की मां ने बताई सच्चाई

लड़की की मां ने बताया कि हमने उसे हर जगह ढूंढा लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया. हमारी बच्ची हमारे आंखों के सामने से गायब हो गई. उन्होंने बताया कि, सपना कभी भी किसी को बिना बताये कहीं नहीं जाती थी.

सपना के पड़ोसियों का कहना है कि, सपना एक होशियार और शांत लड़की थी. ऐसा कभी कोई संकेत नहीं मिला कि वो खुद घर छोड़कर चली जाएगी.

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी आज गुजरात में मारुति सुजुकी की पहली वैश्विक इलेक्ट्रिक कार ‘ई-विटारा’ को दिखाएंगे हरी झंडी

बांग्लादेश में हर महीने हो रहे 300 रेप

यह पहली बार नहीं है कि बांग्लादेश की मौजूदा सरकार में हिंदुओं विशेषकर हिंदू महिलाओं पर पहली बार अत्याचार हुआ हो. बांग्लादेश अल्पसंख्यकों के लिए मानवाधिकार कांग्रेस (HRCBM) की रिपोर्ट के अनुसार 2025 में बांग्लादेश में हर तीन महीने में आधिकारिक तौर पर 342 अल्पसंख्यक महिलाओं से रेप हुए हैं, लेकिन बांग्लादेश की सरकार हाथ पर हाथ रखकर बैठी है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read