Weather Update: दिल्ली-ncr में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश को अभी थमने के कोई आसार नहीं हैं. मौसम विभाग ने देश की राजधानी दिल्ली में आज से 1 सितंबर तक के लिए बारिश का अनुान जताया है. साथ ही जानकारी है कि आज उत्तर भारत के कई हिस्सो में तेज बारिश होने की संभावना है.
यूपी, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में मौसम विभाग की तरफ से आज के लिए बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है. वहीं पहाड़ी राज्यों की बात करें तो वहां हालात अभी नहीं सुधरे हैं लंबे वक्त से इन राज्यों में बादल फटने, भूस्खलन होने की खबरे सामने आ रही हैं. तो आइए जानते हैं आज आपके शहर में कैसा रहने वाला है मौसम का हाल.
दिल्ली-NCR का मौसम आज
मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में मानसून देर से आया था और जाता हुआ भी देर से दिखाई दे रहा है. यानी सितंबर के महीने में भई बारिश होने की संभावना जताई है. सितंबर महीने के पहले 10 दिनों के लिए बारिश का पूर्वानुमान भी जारी कर दिया गया है.
वही नवंबर आते तक हल्की-गुलाबी सर्दी भी दस्तक देने लगती है. यानी आने वाले कई दिनों तक तो दिल्ली वालों को गर्मी से राहत रहने वाली है. इसके अलावा तापान की बात करें तो इस दौरान तापमान 34 से 33 डिग्री सेल्सियस से लेकर 27 से 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने वाला है.
यूपी में थमा बारिश का दौर
यूपी में अभी बारिश का दौर थम गया है जिसके चलते पिछले कई दिनों से यहा बारिश के कोई आसार नहीं बन रहे हैं. मौसम विभाग का कहना है कि यूपी में अभी 3-4 दिनों तक मानसून की गतिविधियां कम रहने वाली हैं. हालांकि 30 अगस्त को मौसम फिर करवट लेगा और राज्य के कई हिस्सो में तेज बारिश हो सकती है.
ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2025: वडोदरा में भगवान गणेश की प्रतिमा पर अंडे फेंकने वालों का जुलूस, पुलिस ने सिखाया सबक
पंजाब में बने बाढ़ के हालात
पंजाब में बाढ़ की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है. पिछले दो दिनों से हो रही तेज़ बारिश ने कई इलाकों में हालात और गंभीर कर दिए हैं. कपूरथला ज़िले में पानी भरने से मुश्किलें बढ़ गई हैं, वहीं फिरोजपुर में लोग खासकर नदी किनारे बसे गांवों को खाली करने लगे हैं.
भारी बारिश के साथ-साथ पौंग और भाखड़ा बांध से छोड़े गए अतिरिक्त पानी ने खतरा और बढ़ा दिया है. सतलुज, ब्यास और रावी नदियों के साथ-साथ बरसाती नालों का जलस्तर तेज़ी से ऊपर जा रहा है, जिससे बाढ़ का संकट और गहरा गया है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



