Bharat Express DD Free Dish

ट्रंप के टैरिफ का भारतीय स्टॉक मार्केट पर दिखा असर, खुलते ही 600 अंक धड़ाम हुआ सेंसेक्स, बिखर गए ये शेयर्स

Stock Market Crash: भारत पर अमेरिका का टैरिफ लागू होने के बाद शेयर बाजार में बीते मंगलवार को आई तेज गिरावट का सिलसिला आज भी जारी रहा और खुलते के साथ ही सेंसेक्स 600 अंक टूटा.

Stock Market Today

Stock Market: आज यानी गरुवार को भारतीय शेयर खुलते के साथ ही अमेरिका के भारत पर लगाए गए टैरिफ की वजह से सेंसेक्श इंडेक्स भारी गिरावट के साथ खुला और खुलते ही 600 अंकों के साथ गिरावट देखने को मिली. सेंसेक्स की तरह ही निफ्टी ने भी अपने पिछले बंद के मुकाबले टूटकर कारोबार की शुरुआत की और 200 अंक गिरकर कारोबार करता दिखा. बाजार में गिरावट के बीच आईटी और टेक कंपनियों के साथ ही बैंकिंग स्टॉक्स भरभराकर टूटे.

शेयर बाजार खुलेत ही सेंसेक्स हुआ धड़ाम

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 657 अंक टूटकर 80,124 पर पहुंच गया. यह अपने पिछले बंद 80,786.54 अंकों से काफी नीचे रहा. एनएसई निफ्टी भी 200 अंक गिरकर 24,512 तक फिसल गया. बुधवार को गणेश चतुर्थी की वजह से बाजार बंद था, इसलिए गुरुवार को इसका पूरा असर दिखा.

आईटी और बैंकिंग सेक्टर पर बड़ा झटका

गिरावट का सबसे ज्यादा असर आईटी और बैंकिंग शेयरों पर पड़ा. इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई, जियो फाइनेंस, श्रीराम फाइनेंस और एचसीएल टेक जैसे दिग्गज शेयर लाल निशान में खुलते ही नीचे खिसक गए.

ये भी पढ़ें: US Tariff: टैरिफ के बीच भारत की शीर्ष 40 देशों में निर्यात बढ़ाने की कोशिशें तेज, 25,000 करोड़ की योजानओं का प्रस्ताव तैयार

कितनी कंपनियां लाल निशान में खुलीं

सुबह के कारोबार में कुल 1458 कंपनियों के शेयर टूटे. 1023 कंपनियों ने हरे निशान में शुरुआत की. जबकि 195 कंपनियों के शेयर बिना ज्यादा बदलाव के फ्लैट रहे. गिरते बाजार में भी कुछ शेयरों ने मजबूती दिखाई. हीरो मोटोकॉर्प, एशियन पेंट्स और टाइटन ग्रीन जोन में बने रहे और निवेशकों को थोड़ी राहत दी.

इन शेयरों में देखी गई सबसे ज्यादा गिरावट

इसके अलावा, जिन शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली उनमें लार्जकैप कंपनियों में शामिल HCL टेक शेयर, पावरग्रिड शेयर, टीसीएस शेयर, सनफार्मा शेयर और HDFC बैंक का शेयर फिसलकर कारोबार कर रहा था.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read