Bharat Express DD Free Dish

UP News: अमरोहा में दहेज के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता को जबरन पिला दिया तेज़ाब, 17 दिनों तक अस्पताल में तड़पी पीड़िता

आरोप है कि दहेज के लिए ससुराल वालों ने पीड़िता को तेज़ाब पिला दिया. 17 दिनों तक अस्पताल में रहने के बाद पीड़िता की मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने सुसंगत की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है.

UP News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा ज़िले से एक विवाहिता को तेज़ाब पिलाने का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि दहेज के लिए ससुराल वालों ने पीड़िता को तेज़ाब पिला दिया. 17 दिनों तक अस्पताल में रहने के बाद पीड़िता की मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

यूपी (UP) के मुरादाबाद जिले रहने वाले फुरकान की बेटी गुलफिज़ा की करीब एक साल पहले अमरोहा के काला खेड़ा गांव के परवेज से शादी हुई थी. शादी के बाद से पति परवेज, सास-ससुर और अन्य परिजनों पर दहेज के लिए गुलफिजा को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था. दहेज न मिलने पर पीड़िता को लगातार परेशान किया जाता रहा.

ये भी पढ़ें: मिस्ट्री बनी मिस्टीरियस! 21 अगस्त की रात क्या हुआ था? प्यार के बाद निक्की मर्डर केस में आया पार्लर कनेक्शन

पुलिस ने मामला दर्ज कर ससुराल वालों को किया गिरफ्तार

आरोप है कि 11 अगस्त को गुलफिज़ा के ससुराल वालों ने उसे जबरदस्ती तेज़ाब पिला दिया. इसके बाद पीड़िता की हालत बिगड़ने पर उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां 17 दिनों तक इलाज चलने के बाद उसकी मौत हो गई.

गुलफिज़ा के पिता फुरकान ने मामले में तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया. पीड़िता की मौत के बाद मामले में अब हत्या से संबंधित धाराएं भी जोड़ी जाएगी. इसके अलावा पुलिस ने भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.


ये भी पढ़ें: नोएडा में शख्स ने ज़ोमैटो से ऑर्डर किया सैंडविच, ‘अंदर से निकला प्लास्टिक का…’ रेस्टोरेंट को मांगनी पड़ी माफी


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read