Bharat Express DD Free Dish

Rain Alert: पंजाब से यूपी तक बारिश का कहर, नोएडा में यमुना उफान पर, खेत-खलिहान डूबे, जनजीवन अस्त-व्यस्त

हथनी कुंड बैराज से छोड़े गए तीन लाख क्यूसेक पानी ने यमुना का जलस्तर अचानक बढ़ा दिया है, जिससे नोएडा के निचले इलाकों में पानी भर गया है.

Rain Alert: पिछले कुछ दिनों से उत्तर भारत में बारिश ने कहर बरपा रखा है. हथनी कुंड बैराज से छोड़े गए तीन लाख क्यूसेक पानी ने यमुना का जलस्तर अचानक बढ़ा दिया है, जिससे नोएडा के निचले इलाकों में पानी भर गया है. खासकर सेक्टर-128 के असगरपुर गांव में हालात बेहद खराब हैं. यहां गुलाब की खेती पूरी तरह पानी में डूब चुकी है और किसानों की झोपड़ियों में भी पानी घुस गया है. खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं और ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ रही है.

क्या है दिल्ली का हालात?

दिल्ली में भी हालात कुछ अलग नहीं हैं. कई इलाकों में कल मंगलवार को बाढ़ जैसी स्थिति देखने को मिल सकती है. हथनीकुंड बैराज से बड़ी मात्रा में पानी को छोड़ा गया है. आइए जानते हैं कि किन इलाकों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है.

इसे भी पढ़ें-बारिश और भूस्खलन से थमीं धार्मिक यात्राएं, वैष्णो देवी से अमरनाथ तक रोके गए दर्शन

जो खबर निकलकर सामने आ रही है उसके अनुसार मंगलवार की शाम से बाढ़ जैसी समस्या उत्तपन्न हो सकती है, कारण है कि हथनीकुंड बैराज से सुबह 7-10 बजे तक में 12 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जो कल शाम तक दिल्ली पहुंचने लगेगा जिससे कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्तिथि देखने को मिल सकती है.

कितना छोड़ा गया पानी?

खबर आ रही है कि आज सुबह 7-9 बजे तक में 9 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया, जो कल शाम तक दिल्ली पहुंचने लगेगा. सुबह 7 बजे 2,72,745 क्यूसेक, 8 बजे 3,11,032 क्यूसेक और 9 बजे 3,29,313 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, वहीं, सुबह 10 बजे से 3,21,653 क्यूसेक पानी छोड़ा गय. यानी 7-10 बजे तक में 12 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है.

किन इलाकों पर असर?

हथनीकुंड बैराज से छोड़े जाने वाले पानी के कारण दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति देखने को मिल सकती है. गढ़ीमांडू, उसमानपुरा, यमुना बाज़ार, मयूर विहार पुस्ता, ओखला इन इलाकों में पानी भर जाएगा. हथनीकुंड बैराज से अगर पानी का डिस्चार्ज इसी तरह रहा तो दिल्ली में बसअड्डे के पास भी पानी पहुंच जाएगा.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Latest