Urdu Conclave 2026

Skincare Tips: रोजाना साबुन लगाकर नहाना जरूरी नहीं! जानें एक्सपर्ट्स की राय, हफ्ते में कितनी बार करना चाहिए साबुन का इस्तेमाल

हममें से ज्यादातर लोग सोचते हैं कि रोजाना साबुन के बिना नहाने से शरीर साफ नहीं होता, लेकिन सच्चाई अलग है. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि हफ्ते में 2-4 बार साबुन का इस्तेमाल ही पर्याप्त है. जानें क्यों रोजाना साबुन लगाने से स्किन को नुकसान हो सकता है.

soap use, skincare tips, healthy skin, natural skincare

Skincare Tips: हममें से ज़्यादातर लोग मानते हैं कि बिना साबुन लगाए नहाने से शरीर की गंदगी पूरी तरह नहीं निकलती, इसलिए हर रोज साबुन का इस्तेमाल करना जरूरी है. लेकिन सच्चाई इससे थोड़ी अलग है.

एक्सपर्ट्स कहते हैं कि रोजाना साबुन लगाना न सिर्फ जरूरी नहीं है बल्कि कई बार यह हमारी त्वचा के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है.

हफ्ते में कितनी बार करें साबुन का इस्तेमाल?

अगर आप सोचते हैं कि बिना साबुन लगाए शरीर साफ नहीं हो सकता, तो अब इस सोच को बदलने का समय आ गया है. दरअसल, जरूरी नहीं कि रोज साबुन लगाकर नहाया जाए. हफ्ते में 2 से 4 बार साबुन का इस्तेमाल करना ही काफी है. आप चाहें तो एक दिन छोड़कर भी साबुन का इस्तेमाल कर सकते हैं.

बाकी दिनों में गुनगुने पानी से नहाना बेहतर रहता है. गुनगुना पानी त्वचा पर जमी गंदगी और पसीने को आसानी से साफ कर देता है और आपकी स्किन को ताजगी देता है.

ये भी पढ़ें- समय से पहले क्यों बूढ़ी हो रही महिलाएं? इस समस्या को दूर करने के लिए जरूर अपनाएं ये तरीका

रोजाना साबुन लगाने के नुकसान

हर दिन साबुन लगाने से त्वचा की प्राकृतिक नमी खत्म हो सकती है. खासकर अगर आप हार्श केमिकल्स वाले साबुन का इस्तेमाल करते हैं तो स्किन का ड्राई होना, खुजली या जलन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं. लंबे समय तक ऐसा करने से त्वचा बेजान और खुरदरी भी लगने लगती है.

हेल्दी स्किन के लिए छोटी-छोटी सावधानियां

  • साबुन हमेशा हल्के और कम केमिकल वाले ही चुनें.
  • नहाने के बाद मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें, ताकि स्किन की नमी बनी रहे.

आपकी त्वचा का प्रकार और मौसम भी यह तय करता है कि आपको कितनी बार साबुन का इस्तेमाल करना चाहिए. गर्मियों में पसीना ज़्यादा आता है, तो इस्तेमाल थोड़ा बढ़ सकता है. वहीं सर्दियों में हफ्ते में 2-3 बार ही काफी होता है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read