Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

समय से पहले क्यों बूढ़ी हो रही महिलाएं? इस समस्या को दूर करने के लिए जरूर अपनाएं ये तरीका

Healthy Lifestyle: बढ़ती उम्र को रोकने के लिए महिलाएं तरह-तरह के तरीके अपनाती है लेकिन क्या आप जानती हैं कि रोजमर्रा की कुछ गलत आदतें त्वचा को जल्दी बूढ़ा बना देती हैं. इन वजहों से त्वचा की कोशिकाएं ठीक के काम नहीं कर पाती.

Healthy Lifestyle

Healthy Lifestyle: वर्तमान समय में बहुत सी महिलाएं अपनी उम्र से जल्दी बूढ़ी दिखने लगी हैं. अनेक प्रकारकी समस्‍यां जैसे- झुर्रियां, ड्राय स्किन, बालों का झड़ना और थकान जैसी प्रॉब्लम्स आम हो गई हैं. लेकिन अगर आप इन्‍हें रोकना चाहती हैं तो कुछ आसान हैबिट्स अपनाएं. चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं, कि इेसे रोकने के लिए क्या कर सकते

डॉ. ने किया रिसर्च

डॉ. के द्वारा रिसर्च के एक अध्ययन में पाया गया कि जो महिलाएं अपने खाप-पान में पौष्टिक व पौधों-आधारित आहार (जैसे फल, सब्जियां, साबुत अनाज, नट्स, और फलियां) का सेवन करती हैं, उनमें स्वस्थ उम्र बढ़ने की संभावना अधिक होती है. जानकारी देते हुए बता दें कि इस अध्ययन में 105,000 से अधिक प्रतिभागियों के डेटा का जांच किया गया. इससे यह पाया गया कि ऐसे आहार से 70 वर्ष की आयु तक प्रमुख पुरानी बीमारियों से मुक्त रहने की 86 प्रतिशत तक संभावना बढ़ जाती है.

अनरगुलर-अनहेल्दी डाइट

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार फास्ट फूड, जंक फूड, ज्यादा ऑयली और स्वीट खाना इस प्रकार के चीजें आपकी स्किन और बॉडी दोनों के लिए हानिकारक है. क्‍योंकि इन सभी से बॉडी फैट कढ़ता है और स्किन की इलास्टिसिटी कम हो जाती है. इसीलिए हरी सब्जियां, फ्रूट्स, साबुत अनाज और प्रोटीन वाला खाना डेली डाइट में जरूर शामिल करें.

स्ट्रेस और नींद की कमी

इसके साथ ही बिज़ी लाइफ में काम, घर और फैमिली के बीच फंसी महिलाओं की सबसे बड़ी समस्या स्ट्रेस है. बता दें कि जरूरत से ज्‍यादा स्ट्रेस और कम नींद हॉर्मोन इम्बैलेंस पैदा करते हैं. जिससे आपकी शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है. इसलिए अच्‍छी व स्‍वस्‍थ चमकदार त्‍वचा के लिए रोजाना 7-8 घंटे नींद लें और स्ट्रेस कम करने के लिए मेडिटेशन या योग करें.

ये भी पढ़ें: Eye Care Tips: क्या आपकी भी लगातार मोबाइल और लैपटॉप चलाने से कमजोर हो रही है नजर? अपनाएं ये 5 असरदार टिप्स, आंखें रहेंगी हेल्दी

बिना सनस्क्रीन धूप में रहना

आज कल के लोग मोबाइल, लैपटॉप और टीवी पर घंटों बिताने की आदत हो गई है जो कि आंखों के लिए नुकसानदायक है. इससे उनकी आंखों पर डार्क सर्कल और झुर्रियों का कारण बन सकता है. ये भी बता दें कि बिना सनस्क्रीन के धूप में निकलना स्किन डैमेज करता है. इसलिए दिन में थोड़ी धूप के बाद हमेशा सनस्क्रीन लगाएं.

स्मोकिंग और अल्कोहल

अगर आप हेल्दी और फ्रेश दिखना चाहती हैं तो स्मोकिंग और अल्कोहल से बिल्‍कुल दूर रहे क्‍योंकि ये दोनों हैबिट्स स्किन जल्दी बूढ़ी बनाती हैं और बालों का झड़ना भी अधिक हो जाता है. विशेष रूप से आज कल की जनरेशन इससे काफी ज्यादा प्रभावित दिख रही है.

हाइड्रेशन और एक्सरसाइज

बता दें कि आज के समय रोजपाना कम से कम 2-3 लीटर पानी पीना जरूरी है और साथ ही हल्की वॉक या एक्सरसाइज भी जरूर करें. यह आपकी स्किन को ग्लो देने के साथ बॉडी को फिट रखता है.

इन चीजों को करें फॉलो

ऐसे में इन छोटी-छोटी चीजों को फॉलो करके आप खुद को फिट रख सकती है और टाइम से पहले बूढ़ी दिखने की प्रॉब्लम को भी खत्‍म कर सकती है. इसके साथ ही हेल्दी खाना, स्ट्रेस कम करना, हाइड्रेटेड रहना और सही प्रोटेक्शन आपकी सही स्‍वास्‍थ्‍य के लिए बस इतना ही काफी है. अगर इससे ज्‍यादा भी आप कुछ करना चाहती है तो एक्सपर्ट से भी इस मामले में सलाह ले सकती हैं. इससे आपको आगे चलकर काफी दिक्कत नही होगी.

Also Follow Bharat Express on Instagram 

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital