Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

SBI ग्राहक कृपया ध्यान दें, रविवार को नहीं कर पाएंगे ऑनलाइन पेमेंट, बैंक ने बताई ये वजह

देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने एक बड़ा ऐलान किया है कि रविवार को उसकी इंटरनेट बैंकिंग, योनो लाइट और इससे जुड़ी सभी सेवाएं बंद रहेंगी.

देश के सबसे बड़े बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने एक बड़ा ऐलान किया है. बैंक के मुताबिक, रविवार को उसकी इंटरनेट बैंकिंग, योनो लाइट और इससे जुड़ी सभी सेवाएं बंद रहेंगी. बैंक ने यह भी बताया कि कुछ रखरखाव कार्यों के चलते सेवाएं सुबह 1:20 बजे से दोपहर 2:20 बजे तक अस्थायी रूप से बंद रहेंगी. बैंक ने ग्राहकों को सलाह दी है कि किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए भुगतान के समय का विशेष ध्यान रखें.

बैंक का नोटिफिकेशन जारी

SBI ने एक नोटिफिकेशन जारी की है जिसमें उसने कहा है कि मेनटेंस के कारण सभी प्रकार की ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित होंगी.

कौन सी सेवाएं उपलब्ध होंगी?

बैंक (SBI) की माने तो योनो लाइट के साथ-साथ इंटरनेट बैंकिंग और अलग-अलग सेवाएं प्रभावित रहेंगी. बैंक ने बताया कि भारतीय समयानुसार रविवार यानि 7 सितंबर को मेंटनेंस के कारण ये सेवाएं प्रभावित रहेंगी. लेकिन इसी के साथ एक राहत की भी खबर है. बैंक ने UPI लाइट और ATM सेवाएं सुचारू रूप से जारी रखने का निर्णय लिया है. इसकी जानकारी बैंक ने अपने वेबसाइट पर दी है.

UPI लाइट क्या है?

UPI Lite एक खास सुविधा है जिसे छोटे-मोटे डिजिटल भुगतान को आसान और तेज बनाने के लिए डिजाइन किया गया है. इसे सितंबर 2022 में लॉन्च किया गया था और यह खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो रोजमर्रा की छोटी खरीदारी जैसे दूध, फल या सब्जियां करते हैं.

UPI Lite के मुख्य फीचर्स

UPI Lite ऑनलाइन वॉलेट की तरह काम करता है. पहले से पैसे ट्रांसफर करके आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. UPI Lite से भुगतान करने के लिए आपको इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता नहीं होती है. वहीं हर ट्रांज़ैक्शन के लिए पिन डालने की ज़रूरत नहीं होती है जिससे प्रक्रिया और तेज हो जाती है. बैंक सर्वर से कनेक्ट किए बिना भुगतान होता है.

ट्रांज़ैक्शन लिमिट

UPI लाइट के वॉलेट में 5000 रुपये तक का बैलेंस रखा जा सकता है. प्रति ट्रांज़ैक्शन लिमिट पहले 100 रुपये तक थी अब इसे बढ़ाकर 500 रुपये तक कर दी गई है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital