Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रतिबंधित चाइनीज़ मांझा की बिक्री और खरीद के बारे में विस्तृत रिपोर्ट मांगी

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से 6 हफ्ते में विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करने को कहा। दिल्ली हाई कोर्ट 12 अप्रैल को इस मामले में अगिला सुनवाई करेगा। हाई कोर्ट ने क्राइम ब्रांच से चाइनीज़ मांझा को बेचने वाले सभी बाजारों का विवरण मांगा जा रहा है। पूछा कि क्या दुकानदारों को इन उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध को लेकर जागरूक किया जाता है नहीं। कोर्ट ने पूछा कि मामले में अब तक कितनी FIR दर्ज की गया और उनका स्टेटस क्या है, कितने दुकानदारों को अब तक मामले में सज़ा हुई है। कोर्ट ने पूछा कि चाइनीज़ मांझा की बिक्री और बनाने पर प्रतिबंध के कोर्ट के आदेश को लागू करवाने के ज़िम्मेदार लोग तहसीलदार और एसडीएम के खिलाफ कोई कार्यवाही शुरू की गई या नहीं।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital