Urdu Conclave 2026

Urvashi Rautela और TMC की पूर्व सांसद Mimi Chakraborty को ED ने भेजा समन, जानें क्या है पूरा मामला?

Urvashi Rautelai Betting App Case: ED ने बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला और टीएमसी के पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए समन जारी किया है. दोनों को ईडी के दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाया गया है.

Urvashi Rautelai Betting App Case

Urvashi Rautelai Betting App Case: बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला और बंगाली फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस व पूर्व टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती को ईडी ने समन भेजा है. दोनों को अवैध सट्टेबाजी ऐप ‘1xBet’ मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है. उर्वशी को 16 सितंबर को दिल्ली स्थित ईडी दफ्तर में पेश होना है. वहीं, मिमी चक्रवर्ती को आज यानी 15 सितंबर को हाजिर होने का आदेश दिया गया है.

विज्ञापन के चलते बढ़ी मुश्किलें

ईडी की जांच में सामने आया कि उर्वशी रौतेला ने 1xBet का विज्ञापन किया था. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी उपलब्ध है. इसी आधार पर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है. अब इस जांच का दायरा और बढ़ा दिया गया है.

गैरकानूनी कारोबार का आरोप

सूत्रों के अनुसार, कई ऑनलाइन बेटिंग ऐप्स भारत में अवैध रूप से काम कर रहे हैं. इनमें 1xBet का नाम सबसे आगे है. इन ऐप्स के प्रचार-प्रसार में कई सिलेब्रिटीज़ जुड़े पाए गए हैं. ईडी यह जानना चाहती है कि इन सितारों की भूमिका विज्ञापन और प्रमोशन में कितनी रही है.

क्रिकेटरों से भी पूछताछ

ईडी ने हाल ही में भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन से लगभग आठ घंटे तक पूछताछ की थी। उन पर आरोप है कि वे एंडोर्समेंट के ज़रिए इस ऐप से जुड़े थे. इसी तरह, पिछले महीने सुरेश रैना से भी पूछताछ की गई थी. एजेंसी इस बात की जांच कर रही है कि क्या इन हस्तियों ने ऐप्स से विज्ञापन शुल्क लिया और उनके साथ किस तरह का संवाद हुआ.

ये भी पढ़ें: Ayushmann Khurrana Birthday: एक एक्ट्रेस और एक फिल्म, जिसने बदल दी आयुष्मान खुराना की किस्मत, 4 साल की उम्र में ही सोच लिया था बनेंगे एक्टर

टेक कंपनियों पर भी नजर

ईडी ने गूगल और मेटा (फेसबुक) के प्रतिनिधियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया है. आरोप है कि इन प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल झूठे विज्ञापनों और पैसों की वसूली के लिए किया गया. कई यूजर्स ने इसमें निवेश किया और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा.

1xBet पर क्या है आरोप?

जांच एजेंसी का कहना है कि 1xBet ने भारतीय कानून की अनदेखी करते हुए ऑनलाइन सट्टेबाजी को बढ़ावा दिया. साथ ही, इस ऐप के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग होने की भी आशंका है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read