Urdu Conclave 2026

33 वर्ष के हुए हॉलीवुड सिंगर और एक्टर निक जोनस, जानें कैसे हुई देसी गर्ल से मुलाकात

भारत के जीजू कहे जाने वाले निक जोनस आज पूरे 33 साल के हो गए है. निक जोनस ने के करियर का सफर काफी फिल्मी रहा है. इन्होंने केवल 6 साल की उम्र में ही गाना गाकर सबको हैरान कर दिया था.

भारत के जीजू कहे जाने वाले निक जोनस आज पूरे 33 साल के हो गए है. निक जोनस ने के करियर का सफर काफी फिल्मी रहा है. इन्होंने केवल 6 साल की उम्र में ही गाना गाकर सबको हैरान कर दिया था. उनके संगीत में गहरी दिलचस्पी से ही ये तय हो गया था की वो अपना करियर म्यूजिक इंडस्ट्री में ही बनाएंगे. निक ने केवल अपने गायन से बल्कि बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा के पति भी है, जिसके कारण भारत में इनका काफी क्रेज भी है. ऐसे में आइए जानते है इनकी जिंदगी से जुड़े किस्सो के बारे में.

आपको बता दें की निक का पूरा नाम निकोलस जेरी जोनस है जिनका जन्म16 सितंबर 1992 में अमेरिका के टेक्सास के डलास में हुआ. निक के माता-पिता दोनों लोग संगीत से जुड़े हुए थे, जिसके कारण निक पर भी संगीत का जुनून सवार हो गया और केवल 6 साल की उम्र में ही गाना गाकर सबको हैरान कर दिया.

निक ने 7 साल की उम्र में ही जॉय टू द वर्ल्ड नाम का एक गाना लिखा जो रिलीज भी हो गया, जिससे निक के करियर की शुरुआत हुई. जिसके बाद 2005 में जोनस ने अपने भाइयों के साथ मिलकर एक बैंड की शुरुआत की और महज एक साल में ही बेस्ट न्यू आर्टिस्ट कैटेगरी में ग्रैमी अवार्ड के लिए नॉमिनेट भी हुए. हालांकि वो ये खिताब जीत नहीं पाए थे.

निक की लव लाइफ भी काफी दिलचस्प रही है. इन्हें 14 साल की उम्र में ही पहला प्यार किया हालांकी वो रिश्ता टिक नहीं पाया जिके बाद उनका नाम सेलेना गोमेज से भी जुड़ा. 2011 में इनका दिल ऑस्ट्रेलियन सिंगर डेल्टा गुडरेम पर आया, जो उम्र में निक से 8 साल बड़ी थी.

2016 में निक की मुलाकात प्रियंका चोपड़ा से हुई जब उनके भाई केविन ने प्रियंका का शो क्वांटिको देखा और उनसे बात करने को कहा. केविन की बात मानकर निक ने इसकी शुरुआत प्रियंका को ट्विटर पर मैसेज करके किया, जिसका जवाब प्रियंका ने मजाकिया अंदाज में दिया लेकिन धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां बढ़ गई.

निक ने प्रियंका को उनके 36वें जन्मदिन के अगले ही दिन बेहद रोमांटिक ढंग से प्रपोज किया. उन्होंने घुटनों के बल पर बैठकर डायमंड रिंग के साथ प्रियंका को प्रपोज किया था, जिसके बाद प्रियंका पहले तो चुप रही लेकिन फिर हां कह दिया. फिर 2 साल बाद 2018 में दोनों ने शाही अंदाज में शादी की.

निक आज भी संगीत और अभिनय से अपने फैंस को दीवाना कर देते हैं. निक का कहना है की वे भले ही शब्दों से कम बोलते हों, लेकिन उनके गाने प्रियंका के लिए लिखे गए प्रेमपत्र जैसे हैं

ये भी पढ़ें: 2 घंटे 36 मिनट की 25 साल पुरानी कॉमेडी फिल्म, बन गई कल्ट क्लासिक, हंसी से कर देगी लोट पोट

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read