उत्तर पुर्वी दिल्ली से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां मामूली पार्किंग को लेकर ऐसा विवाद हो गया कि दबंग युवकों ने पुरे परिवार को पहले खूब मारा फिर कुत्ते से कटवा दिया.
यह मामला दिल्ली के वेलकम थाना क्षेत्र का है जहां एक हैरतअंगेज वारदात हो गई. मामला इलाके के सुभाष पार्क से संबंधित है, जहां बाइक की पार्किंग को लेकर विवाद छिड़ गया. जिसके बाद दबंग ने पुरे परिवार को रोड वीलर कुत्ते से कटवा दिया, जिसमें पूरा परिवार गंभीर रुप से घायल हो गया.
गाड़ी हटाने को लेकर हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 11:30 बजे अरविंद राठौड़ नामक व्यक्ति गली में अपनी बाइक पार्क करने पहुंचा. जहां पर पड़ोसी शालू गोस्वामी अपनी मोटरसाइकिल पर अपने दो साथियों के साथ बैठा हुआ था. अरविंद के बाइक हटाने के लिए कहने पर शालु ने गाली-गलौज करना शुरुकर दिया और विवाद से बचने के लिए अरविंद घर वापस लौट आया.
पहले मारा फिर कुत्ते से कटवाया
पीड़ित के बेटे चेतन राठौड़ ने बताया कि जब हमने शालू को फोन कर आपत्ति जताई तो उसने उन्हें नीचे बुलाया और चेतन जैसे ही बाहर पहुंचा, शालू और उसके साथियों ने उस पर हमला कर दिया. शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग भी नीचे आ गए जिसके बाद शालू का एक साथी घर से रोड वीलर नस्ल का कुत्ता और लोहे की लाठी लेकर आया. पहले तीनों ने मिलकर पूरे परिवार को पीटा और फिर कुत्ते से हमला कराया.
हमले में परिवार के छह लोग घायल हुए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई है. पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है और लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं.
ये भी पढ़ें: जिगाना पिस्टल, असॉल्ट राइफल्स से लेकर सामूहिक विनाश हथियार तक, पत्नी भानवी सिंह ने राजा भैया पर क्या-क्या लगाये आरोप
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




