Urdu Conclave 2026

मुंबई में देश के सबसे बड़े क्रूज टर्मिनल का PM मोदी ने किया उद्घाटन, सालाना 10 लाख लोग कर सकेंगे यात्रा

पीएम मोदी ने मुंबई अंतर्राष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल का उद्घाटन किया. क्रूज भारत मिशन के अनुरूप, मुंबई बंदरगाह प्राधिकरण ने वैश्विक मानकों को पूरा करने और अंतरराष्ट्रीय क्रूज मानचित्र पर भारत की उपस्थिति बढ़ाने के लिए एमआईसीटी विकसित किया है.

Edited by Vaibhav Gupta

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई अंतर्राष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल (एमआईसीटी) का उद्घाटन किया. क्रूज भारत मिशन के अनुरूप, मुंबई बंदरगाह प्राधिकरण (एमबीपीए) ने वैश्विक मानकों को पूरा करने और अंतरराष्ट्रीय क्रूज मानचित्र पर भारत की उपस्थिति बढ़ाने के लिए एमआईसीटी विकसित किया है.

क्रूज भारत मिशन बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय द्वारा सितंबर 2024 में शुरू किया गया था.

दिन में 10 हजार से ज्‍यादा लोग कर सकेंगे यात्रा

मुंबई बंदरगाह प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आदेश तितरमारे ने आईएएनएस से खास बातचीत के दौरान कहा कि सभी के लिए क्रूजिंग है, ताकि भारत के आम नागरिक भी आसानी से क्रूज यात्रा का आनंद ले सकें. प्रधानमंत्री से प्रेरित होकर, मुंबई बंदरगाह ने 4,15,000 वर्ग फुट में भारत का सबसे बड़ा क्रूज टर्मिनल बनाया है. यह एक दिन में 10,000 से ज्‍यादा यात्रियों और सालाना 10 लाख से ज्‍यादा यात्रियों को सेवा प्रदान कर सकता है. देश का युवा बहुत तेजी से क्रूजिंग कर रहा है.

यात्री साजिद ने बताया कि क्रूज संस्‍कृति को बढ़ावा देना चाहिए. क्रूज के अंदर थिएटर और रेस्टोरेंट जैसी कई सुविधाएं दी गई हैं. इसमें यात्रा करने के दौरान ऐसा लगता है जैसे हम किसी फाइव-स्टार होटल में हों. इससे पर्यटन के जरिए अर्थव्‍यवस्‍था को बहुत सहयोग मिल सकता है. यह विदेशी पर्यटकों को यहां आकर्षित कर सकता है.

कीमतों को कम करने की जरूरत

महिला यात्री निशा ने कहा कि वाटरशिप से बहुत फायदा होता है. इसे सरकार को अंतरराष्ट्रीय स्‍तर तक लेकर जाना चाहिए. बाहर देश के नागरिक भारत को गरीब देश सोचते हैं, जबकि ऐसा नहीं है, उन्‍हें इस बात की जानकारी होनी चाहिए. युवाओं को इससे जोड़ने के लिए कीमतों को कम करने की जरूरत है. अमोल अग्रवाल ने बताया कि यह क्रूज बहुत अच्‍छा है. मेरा अनुभव अच्‍छा रहा है.

बता दें कि एमबीपीए ने भारत में क्रूज पर्यटन को विकसित करने में अग्रणी भूमिका निभाई है, जिसमें कोविड के बाद वार्षिक यात्री संख्या लगभग 2.5 लाख है और घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों क्षेत्रों को मिलाकर हर साल लगभग 100 क्रूज यात्राएं होती हैं.

क्रूज पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना के अनुसार मौजूदा टर्मिनल अवसंरचना को उन्नत और आधुनिक बनाना, बैलार्ड पियर स्थित पुराने 25,000 वर्ग फुट टर्मिनल शेड को भारत के सबसे बड़े विश्वस्तरीय क्रूज टर्मिनल में परिवर्तित करना.

परियोजना की कुल अनुमानित लागत 556 करोड़ रुपए है, जिसमें कुल निर्मित क्षेत्रफल 4,15,000 वर्ग फुट शामिल है. डिजाइन यात्री क्षमता प्रति वर्ष एक मिलियन यात्रियों की है तथा जहाज संचालन क्षमता एक साथ पांच जहाजों तक की है.

ये भी पढ़ें: ‘जुग-जुग जियो मोदीजी…’, गुजरात यात्रा के दौरान भावनगर में महिलाओं-बच्चों ने ऐसे किया प्रधानमंत्री का स्वागत- VIDEO

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read