Bharat Express DD Free Dish

Amul New Price: अमूल ने 700 उत्पादों की कीमत घटाई, अब घी-पनीर-मक्खन होंगे और सस्ते

Amul New Price: अमूल ने अपने ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी दी है. 22 सितंबर 2025 से अमूल के 700 से ज्यादा डेयरी उत्पाद सस्ते हो जाएंगे.

Amul New Price

Amul New Price: अमूल ने अपने ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी दी है. 22 सितंबर 2025 से अमूल के 700 से ज्यादा डेयरी उत्पाद सस्ते हो जाएंगे. गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (GCMMF) ने GST दरों में कटौती के बाद यह फैसला लिया है ताकि इसका सीधा फायदा उपभोक्ताओं को मिल सके.

रोजमर्रा के जरूरी समानों की कीमतें कम

अब रोजमर्रा के जरूरी सामान जैसे घी, मक्खन, पनीर और आइसक्रीम की कीमतें कम हो गई हैं. मसलन, एक लीटर घी अब 610 रुपये में मिलेगा पहले इसकी कीमत 650 रुपये थी. 100 ग्राम मक्खन 62 रुपया से घटकर 58 रुपया हो गया है. एक किलो पनीर ब्लॉक 575 रुपया से घटकर 545 रुपया और 200 ग्राम फ्रोजन पनीर 99 रुपया से 95 रुपया हो गया है. आइसक्रीम, चॉकलेट, बेकरी आइटम्स, कंडेंस्ड मिल्क और माल्ट ड्रिंक्स की कीमतों में भी कटौती की गई है.

इसे भी पढ़ें-Weather Update: दिल्ली-NCR में उमस भरी गर्मी से राहत नहीं, यूपी-बिहार और उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज

GCMMF ने नई कीमतों की जानकारी पहले ही दे दी थी

GCMMF ने अपने सभी वितरकों और अमूल पार्लरों को नई कीमतों की जानकारी पहले ही दे दी है. कंपनी का मानना है कि इससे डेयरी उत्पादों की मांग बढ़ेगी और उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी. खासकर मक्खन, पनीर और आइसक्रीम जैसे प्रोडक्ट्स की बिक्री में उछाल आने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें-फिर मुसीबत में Rahul Gandhi…लखनऊ MP-MLA कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज, 1 अक्टूबर को सुनवाई

कुल अन-डुप्लिकेट राजस्व कितना है?

भारत में अभी भी प्रति व्यक्ति डेयरी खपत वैश्विक औसत से कम है. ऐसे में यह कदम डेयरी उद्योग को नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है. अमूल की मालिक GCMMF ने पिछले साल 11 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है और उसका कुल राजस्व 65,911 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. अमूल ब्रांड का कुल अन-डुप्लिकेट राजस्व भी 90,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read