Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, PM Modi की दूरदृष्टि का परिणाम है GST 2.0, यह भारत की विकास गाथा को मजबूत करेगा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 22 सितंबर से लागू हो रही नई जीएसटी दरों की सराहना की. उन्होंने इसे ‘नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म’ करार देते हुए कहा कि यह भारत की विकास गाथा को मजबूत करेगा.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 22 सितंबर से लागू हो रही नई जीएसटी दरों की सराहना की. उन्होंने इसे ‘नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म’ करार देते हुए कहा कि यह भारत की विकास गाथा को मजबूत करेगा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि व दृढ़ प्रतिबद्धता से नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म भारत की ग्रोथ स्टोरी को मजबूत करेंगे. निश्चित तौर पर ये सुधार कारोबार को आसान, निवेश को आकर्षक और हर राज्य को विकास की दौड़ में बराबरी का सहभागी बनाएंगे.”

सीएम धामी ने एक अन्य पोस्ट में 22 सितंबर से शुरू हो रहे ‘जीएसटी बचत उत्सव’ का जिक्र किया. उन्होंने कहा, “पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में 22 सितंबर से भारत में जीएसटी बचत उत्सव शुरू होने जा रहा है. यह हम सभी के लिए ऐतिहासिक क्षण है, जब राष्ट्र का प्रत्येक वर्ग इससे लाभान्वित होगा और त्योहारों की मिठास का आनंद लेगा.”

इससे पहले, मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की जनता की ओर से प्रधानमंत्री का आभार जताया था. उन्होंने वीडियो संदेश में कहा था, “22 सितंबर से जीएसटी की संशोधित दरें देश भर में लागू हो रही हैं. इन नई दरों से समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी. इस बार दीपावली और भी खास होगी क्योंकि व्यापारी से लेकर उपभोक्ता तक प्रत्येक व्यक्ति इस पहल से लाभान्वित होगा. इस ऐतिहासिक कदम के लिए पीएम मोदी और केंद्रीय नेतृत्व का हार्दिक आभार.”

सभी राज्यों की वजह से इतना बड़ा टैक्स रिफॉर्म संभव हुआ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में जीएसटी 2.0 सुधारों को देशहित में बताया. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “जब आपने हमें 2014 में सेवा का अवसर दिया, तो हमने जनहित में, देशहित में जीएसटी को अपनी प्राथमिकता बनाया. हमने हर स्टेक होल्डर से चर्चा की, हमने हर राज्य की हर शंका का निवारण किया और हमने हर सवाल का समाधान खोजा. सभी राज्यों और सबको साथ लेकर आजाद भारत का इतना बड़ा टैक्स रिफॉर्म्स संभव हो पाया. यह केंद्र और राज्यों के प्रयासों का नतीजा था कि आज देश दर्जनों टैक्स से मुक्त हुआ. ‘वन नेशन, वन टैक्स’ का सपना साकार हुआ.”


ये भी पढ़ें: PM Modi Address: राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने कहा- सभी राज्यों के सहयोग से ‘वन नेशन, वन टैक्स’ का सपना हुआ साकार


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital