Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

एअर इंडिया विमान हाइजैक की कोशिश नाकाम, हिरासत में लिए गए 9 यात्री

Air India Express Bengaluru to Varanasi: बेंगलुरु से वाराणसी जा रही एअर इंडिया के विमान को हाईजैक करने की कोशिश की गई है. हालांकि, कैप्टन ने दरवाजा नहीं खोला. मामले में 9 लोगों को हिरासत में लिया गया है.

Attempt to hijack Air India Express Bengaluru to Varanasi flight

Air India Express Bengaluru to Varanasi: बेंगलुरु से वाराणसी जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में बड़ा हादसा टल गया जब एक यात्री ने हवा में कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश की. इस घटना से विमान में हड़कंप मच गया. विमान मं ही सवाल कुछ यात्रियों ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने के लिए सही पासकोड भी डाला, लेकिन कैप्टन ने अपहरण की आशंका को देखते हुए दरवाजा नहीं खोला. सीआईएसएफ ने यात्रियों को हिरासत में ले लिया है. कुल 9 अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.

विमान को वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारा गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. एअर इंडिया एक्सप्रेस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और दोषी यात्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है. विमानन सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए सुरक्षा उपायों की समीक्षा की जा रही है.

ये भी पढ़ें: कानपुर से दिल्ली जाने वाली Indigo फ्लाइट में दिखा चूहा, मचा हड़कंप, 3 घंटे देरी से रवाना हुआ विमान

कैसे हुई थी कोशिश?

बताया जा रहा है कि दो यात्रियों ने कॉकपिट के गेट के बगल में कोड पैनल में कुछ नंबर डालकर विमान के कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश की. कॉकपिट में घुसने के लिए सही पासकोड भी डाल दिया था, लेकिन पायलट ने हाईजैक की आशंका में गेट नहीं खोला. पायलट ने तत्काल एटीसी को सूचित किया और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया. वाराणसी में विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद कॉकपिट खोलने की कोशिश करने वाले दोनों यात्रियों समेत कुल 9 लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस और खुफिया एजेंसियां हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही हैं.

  • एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-1086 सुबह 8 बजे के बाद बेंगलुरु से उड़ान भरी थी
  • विमान में कुल 163 यात्री सवार थे.
  • इसके वाराणसी में उतरने का समय 10.45 है लेकिन घटनाक्रम के बीच 10.22 पर ही विमान उतार लिया गया.

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने शुरू की जांच

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा उपायों की समीक्षा की जा रही है. एयरलाइन ने विमान में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं और किसी भी तरह की कोई चूक नहीं हुई. लैंडिंग के समय अधिकारियों को मामले की सूचना दे दी गई थी और फिलहाल इसकी जांच चल रही है. अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यात्री ने कॉकपिट में घुसने की कोशिश क्यों की थी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital