Bharat Express DD Free Dish

Aaj Navratri Ka Kaun Sa Din Hai: आज नवरात्रि का सातवां दिन है या छठे स्वरूप की पूजा? जानें आज दुर्गा मां के किस स्वरूप की पूजा है शुभ

आज नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की आराधना का विशेष महत्व है. जानिए 28 सितंबर को माता को प्रसन्न करने के लिए कौन सा भोग लगाएं, क्या पहनें और कौन सा मंत्र पढ़ें.

Aaj Navratri Ka Kaun Sa Din Hai, Navratri 2025, Navratri Day 6

Aaj Navratri Ka Kaun Sa Din Hai: इस बार नवरात्रि को लेकर लोगों के मन में थोड़ी उलझन जरूर है, और वो भी जायज़ है. आमतौर पर ये पर्व नौ दिनों तक चलता है, लेकिन 2025 की शारदीय नवरात्रि 10 दिनों तक मनाई जा रही है. इसकी वजह यह है कि इस बार चतुर्थी तिथि दो दिन पड़ी थी, जिसकी वजह से एक अतिरिक्त दिन जुड़ गया. यही कारण है कि आज, यानी 28 सितंबर को तकनीकी तौर पर नवरात्रि का सातवां दिन है, लेकिन देवी के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा की जाएगी.

शक्ति और सौंदर्य की प्रतीक

नवरात्रि के छठे दिन देवी दुर्गा के छठे रूप, मां कात्यायनी, की आराधना की जाती है. इनका स्वरूप बेहद दिव्य है, इनका रंग सोने जैसा चमकदार है और ये चार भुजाओं वाली हैं. ऊपर का बायां हाथ तलवार लिए हुए है, नीचे वाला कमल का फूल थामे है. वहीं, ऊपर का दायां हाथ अभय मुद्रा में है और नीचे वाला वर देने की मुद्रा में.

कहते हैं कि मां कात्यायनी की पूजा करने से जीवन में आने वाली परेशानियाँ दूर होती हैं, खासकर वो लोग जो लंबे समय से विवाह में रुकावट झेल रहे हैं उनके लिए मां की कृपा बेहद फलदायी मानी जाती है. साथ ही, स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से भी राहत मिलती है.

कैसे करें पूजा, कौन सा भोग है प्रिय?

मां कात्यायनी को गुड़ और शहद से बनी चीजें बेहद प्रिय मानी जाती हैं. आप चाहें तो आज के दिन उन्हें गुड़ का हलवा, शहद या इनसे बने किसी मीठे व्यंजन का भोग अर्पित कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Rashifal 28 September 2025: कई राशियों के लिए लाभदायक रहेगा आज का दिन, तो कुछ को मिलेगी सफलता, पढ़ें संपूर्ण राशिफल

आज का शुभ रंग कौन सा है?

अगर आप नवरात्रि के दौरान हर दिन के अनुसार रंग पहनते हैं, तो आज के दिन आपके पास कई विकल्प हैं. हरा, आसमानी और नारंगी. ये तीन रंग आज के लिए शुभ माने गए हैं. इन रंगों को अपने पहनावे में शामिल करें और मां कात्यायनी की कृपा पाएं.

मां कात्यायनी के विशेष मंत्र

पूजन के समय इन मंत्रों का जाप करना बेहद शुभ फल देता है:

“सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके,
शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणी नमोस्तुते..”
“ऊँ क्लीं कात्यायनी महामाया महायोगिन्य धीश्वरी,
नन्दगोपसुतं देवि पतिं मे कुरु ते नमः..”

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read